गुरुवार को जरूर करें यह काम, बृहस्पतिदेव करेंगे आपका पूरा सहयोग

गुरुवार के दिन को वीरवार भी कहा जाता है और अग्रेजी में इस दिन को (Thursday)कहा जाता है। वहीं गुरुवार के दिन को अनुकूल बनाने और देवगुरु बृहस्पति के साथ में भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के उपाय किए जाते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-शांति, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सके। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: पर्स कभी खाली नहीं होगा, बस कर लें ये छोटासा काम
आप कभी भी ये ना सोचें कि, आज गुरुवार का दिन है तो इस दिन का पैसों से संबंध है, क्योंकि बृहस्पतिदेव का संबंध केवल ज्ञान से होता है। विद्या आरंभ, दीक्षा लेना, जनेऊ या यज्ञोपवीत जैसे संस्कार सभी शुभ संस्कार आप गुरुवार के दिन करवा सकते हैं। इस दिन विशेषकर गर्भाधान संस्कार करवाने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको देवगुरु बृहस्पति की कृपा भी प्राप्त होती है।
वहीं गुरुवार के दिन बैंक में अकाउंट खोलना भी बेहद शुभ होता है। अगर आपको बैंक में अकाउंट खोलना है तो आप गुरुवार के दिन ही बैंक में अकाउंट खालें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु के साथ में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और आपके घर और बैंक बैलेंस में कभी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है।
वहीं गुरुवार के दिन बच्चों को किसी विद्यालय में एडमिशन करवाना भी बेहद शुभ रहता है। क्योंकि यह दिन देवगुरु बृहस्पति का है। उनकी कृपा से आपके बच्चों को पढ़ाई में मन लगता है और वे अच्छे से शिक्षा ग्रहण करते हैं।
वहीं अगर आपको अपने बच्चों की कोचिंग लगवानी है तो आप उसके लिए बुधवार के दिन का चयन करें। क्योंकि कोचिंग के लिहाज से बुधवार का दिन ही उत्तम माना जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS