अमीर बनने के लिए गले में धारण कर लें ये चीज, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ मिल जाता है तुलसी जी का आशीर्वाद

अमीर बनने के लिए गले में धारण कर लें ये चीज, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ मिल जाता है तुलसी जी का आशीर्वाद
X
तुलसी की जड़ के पास स्वयं भगवान विष्णु जी शालिग्राम के रुप में निवास करते हैं। इसलिए स्वयं भगवान विष्णु खुद भी तुलसी जी की प्रसंसा करते हैं और भगवान विष्णु जी को बिना तुलसीदल के अगर आप 56 भोग भी लगा दें तो वे इतना प्रसन्न नहीं होते हैं जितना कि, तुलसीदल अर्पित करने से हो जाते हैं। तुलसी के पौधे की हिन्दू धर्म में सभी लोग पूजा भी करते हैं और इसे बहुत पवित्र पौधा मानते हैं।

तुलसी की जड़ के पास स्वयं भगवान विष्णु जी शालिग्राम के रुप में निवास करते हैं। इसलिए स्वयं भगवान विष्णु खुद भी तुलसी जी की प्रसंसा करते हैं और भगवान विष्णु जी को बिना तुलसीदल के अगर आप 56 भोग भी लगा दें तो वे इतना प्रसन्न नहीं होते हैं जितना कि, तुलसीदल अर्पित करने से हो जाते हैं। तुलसी के पौधे की हिन्दू धर्म में सभी लोग पूजा भी करते हैं और इसे बहुत पवित्र पौधा मानते हैं। तुलसी हिन्दू धर्म में माता स्वरुप हैं। ये हमारे घर की नाकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं और हर हिन्दू के घर में तुलसी का पौधा जरुर लगा होता है। तो वहीं तुलसी जी की कृपा से धन की प्राप्ति भी हो जाती है। इनके छोटे-छोटे उपाय धन लाभ कराने में सहायक होते हैं। तथा साथ ही तु़लसी का पौधा आपके शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है और आपके शरीर को निरोग रखता है। नाकारात्मक शक्ति को घर से दूर करता है। तो आइए जानते हैं तुलसी के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी के समय खीरे को काटना क्यों शुभ माना जाता है, जानें...

  • अगर आपकी कुंडली में नवग्रह या किसी भी प्रकार के दोष हैं और आप उसे शांत करना चाहते हैं, अथवा आपकी कुंडली में शनिदोष हो, रविदोष हो अथवा किसी भी प्रकार का दोष हो तो इसकी जड़ को ताबिज में रखकर गले में धारण कर लें। इससे सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।
  • वहीं तुलसी की जड़ में अगर आप प्रतिदिन सुबह जल अर्पण करते हैं तो इससे भी नवग्रह के दोष दूर होते हैं। वहीं अपने घर, दुकान आदि से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए आप तुलसी की जड़ की माला बनाकरके धारण करें तो आपको जरुर लाभ मिलता है। तुलसी और बेल ये ऐसे पौधे हैं जो नाकारात्मक शक्तियों को सोख लेते हैं और अपने अंदर इसे समाहित करके शून्य कर देते हैं।
  • वहीं तुलसी की जड़ अगर आप घर के मुख्य द्वार पर लड़का देते हैं तो घर का बंधन हो जाता है। कोई भी नाकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
  • धन प्राप्त करने के लिए तुलसी की जड़ को चांदी के ताबिज में पहनने से धन आगमन के सभी मार्ग खुल जाते हैं, क्योंकि इससे आपको भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी और मां तुलसी की कृपा भी प्राप्त होने लगती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति जल्दी से जल्दी धनवान बन जाता है और किसी भी प्रकार की नाकारात्मक शक्ति के प्रभाव में वह नहीं रह पाता है।
  • तुलसी के पौधे की जड़ से मिट्टी लेकर माथे पर तिलक लगाने से से व्यक्ति की सम्मोहन शक्ति बढ जाती है और सामने वाला व्यक्ति जल्दी ही आपके प्रभाव में आ जाता है। तथा ऐसा करने से आपका मन हमेशा शांत रहता है और दुर्भाग्य को यह दूर करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story