Shardiya Navratri 2020 : नवरात्रि में मां भवानी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Shardiya Navratri 2020 : नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अराधना की जाती है। और नवरात्रि के दौरान आप मां जगदम्बा की पूजा और कुछ उपाय करके अपनी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। वैसे तो मां भगवती कभी अपने भक्तों से नाराज नहीं होती हैं। लेकिन मां भगवती को प्रसन्न करने के ये उपाय बहुत ही सरल हैं। इन उपायों को कोई भी व्यक्ति आराम से कर सकता है। आपको जीवन में कैसी भी दिक्कत हो आप इन उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए आप भी जानें नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में जरुरी बातें।
1. नवरात्रि के दौरान आप पूरे नौ दिनों तक मां भगवती के मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मंत्र
।।ऊँ सर्वमंये उपागल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
मां भगवती के इस परम पावन मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन कम से कम 108 बार यानि एक माला जाप प्रतिदिन करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपकी जो भी परेशानियां हैं अथवा आपके जीवन में जो भी संकट है जिनका आप सामना कर रहे हैं, वो सब दूर हो जाएंगे। और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
2. नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सबुह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर आप श्रीराम स्त्रोत का पाठ करें। श्रीराम स्त्रोत का पाठ करने से आपके जरुरी कामों में आ रही बाधाएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। और आप भौतिक सुखों को जीवन पर्यंत भोगेंगे। आपके जीवन से सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
3. यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन नारियल को अपने ऊपर से 21 बार उतार लें। और इसके बाद कपूर से द्वारा अग्नि प्रज्वलित करके उसमें नारियल की आहुति दे दें। इस उपाय को करने से आप कुछ ही दिनों में बीमारी से निजात पा लेंगे। और आप पहले की भांति पूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। नारियल का यह उपाय बहुत ही स्ट्रांग और पावर फुल उपाय है।
4. यदि आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, और प्रतियोगी परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के दौरान अनुकूल परिणाम नहीं ला पाते हैं तो आप नवरात्रि के दौरान मां सरस्वती की आराधना करें। और उनका विधि-विधान के साथ पांचवी नवरात्रि को पूजन करें। ऐसा करने से विद्या की देवी माता सरस्वती की आप और आपके परिवार तथा बच्चों पर कृपा और आशीर्वाद बना रहेगा। और आपके सामने अनुकूल परिणाम आने लगेंगे।
5. यदि आप धन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। और आपकी आर्थिक स्थिति समयानुकूल नहीं है। आपके घर-परिवार में भौतिक साधनों का अभाव है। और आप इन संकटों से निजात पाना चाहते हैं तो अपने घर में अष्टमी और नवमी के दिन साफ स्थान पर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। और अपने सामने लाल चावलों की एक ढेरी बनाकर उसके ऊपर श्रीयंत्र रखें। श्रीयंत्र के सामने तेल के नौ दीपक जलाकर उपासना करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या समाप्त हो जाएंगी। और आपको भौतिक साधनों की कोई कमी नहीं रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS