Karva Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर बेडरूम का वास्तु दोष करें सही, रिश्ता होगा मजबूत

Karva Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर बेडरूम का वास्तु दोष करें सही, रिश्ता होगा मजबूत
X
Karva Chauth 2023: करवा चौथ का पर्व भारत देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के दिन बेडरूम का वास्तु दोष कैसे सही करें।

Karva Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का पर्व 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी और समद्धि बनाए रखने के लिए बेडरूम का वास्तु दोष सही होना बहुत जरूरी है।

वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि जीवन में खुश रहने के लिए अपने घर में दिशाओं का खास ध्यान रखें। अगर आपने अपने बेडरूम में रखे सामान को सही वास्तु दिशा में रखा है, तो जीवन में कोई परेशानियां नहीं आएगी। अगर आपके रिश्ते के बीच बिना बात मनमुटाव बना रहता है, तो करवा चौथ के मौके पर बेडरूम के वास्तु दोष को करें सही।

वास्तु दोष सही करने के उपाय

बेडरूम से हटाएं आईना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में मिरर यानी आईना लगाना वास्तु दोष का कारण माना जाता है। बेडरूम में आईना लगा से पति-पत्नी के बीच में अक्सर अनबन होती रहती है। बेडरूम छोटा है या फिर उसके अलावा कोई और जगह नहीं है, तो रात में सोते समय आईने को किसी कपड़े से ढक दें। आइने में प्रतिबिंब देखने पर दपंती के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान की कमी आती है।

बेडरूम से हटाएं भगवान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की वॉल पर देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाएं। अक्सर लोग अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीरों को लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप केवल भगवान कृष्ण और राधा रानी की फोटो को लगाएं।

आग्रेय कोण से हटाएं भारी सामान

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखी भारी-भरकम, नुकीली चीजें हटाएं। इस दिशा में कोई भी पौधा लगाएं। ऐसे करने से दपंती के बीच होने वाले झगड़े बंद हो जाते हैं।

बेड की दिशा करें चेंज

गलत दिशा में रखे हुए बेड की वजह से घर में तेजी से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में जीवन को सुख-समृद्धि से भरने के लिए बेड को दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में रखें।

जूठे बर्तन रखने की आदत छोड़े

अक्सर लोग खाना खाने के बाद खाने के बर्तन बेड या बिस्तर के पास रख देते हैं। ऐसे करने की आदत मां लक्ष्मी को घर से दूर रखती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है।

बेडरूम में रखें ताजे फूल

बहुत से लोगों को अपने बेडरूम में फूल रखना पसंद होता है। लेकिन वे उन्हें बदलना भूल जाते हैं। अगर आप भी इस ऐसा करते हैं,तो इसे तुरंत बदले। बेडरूम में ताजे फूल रखें। वास्तु के मुताबिक, इससे रिश्ता मजबूत होता है।

Also Read: Karwa Chauth 2023: रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान, कहीं हो ना जाए ये गलती

Tags

Next Story