Rishi Panchami पर पूजा और व्रत महिलाओं के लिए खास, जानिये कब है ऋषि पंचमी

Rishi Panchami 2023: सनातन धर्म में सभी व्रत-त्योहारों का अलग-अलग अपना एक महत्व होता है। व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही पाप कर्मों से भी मुक्ति मिलती है। इसी कड़ी में ऋषि पंचमी का व्रत बहुत ही खास होता है। यह व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस व्रत को महिलाओं अपनी अटल सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस दिन कोई देवी-देवताओं की नहीं, बल्कि सप्त ऋषियों की पूजा-अर्चना की जाती है। आइये हम जानते हैं कि इस साल 2023 में ऋषि पंचमी कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
इस दिन है ऋषि पंचमी
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 20 सितंबर, 2023 बुधवार के दिन ऋषि पंचमी व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं गंगा स्नान करती हैं, तो इसका फल कई गुणा बढ़ जाता है। इस दिन ऋषि-मुनि की पूजा की जाती है।
महिलाओं के लिए क्यों खास है ऋषि पंचमी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्त्रियों को धार्मिक कार्य जैसे चीजें करने के लिए मनाही थी, अगर गलती से भी कोई महिलाएं पूजा-पाठ की समाग्री को छू देती थी, तो दोष लग जाता था। इसी के चलते महिलाएं ऋषि पंचमी के दिन अपने दोष से मुक्ति होती थी। तभी से हर साल इसे व्रत के रूप में मनाते हैं।
ये भी पढ़ें... चेहरे के आकार से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
ऋषि पंचमी की शुभ मुहूर्त
इस साल 2023 में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 19 सितंबर, 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं, यह अगले दिन यानी 20 सितंबर को दोपहर 2:16 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS