Rishi Panchami Vrat 2020 : जानिए क्या है ऋषि पंचमी व्रत के लाभ

Rishi Panchami Vrat 2020 : जानिए क्या है ऋषि पंचमी व्रत के लाभ
X
Rishi Panchami Vrat 2020 : ऋषि पंचमी का व्रत (Rishi Panchami Vrat) करने वाली महिलाओं को अपने सभी पापों से मुक्ति तो मिलती ही है साथ ही उसे जीवन के अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं और यदि आप इन लाभों के बारे में नहीं जानती तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं ऋषि पंचमी व्रत के लाभ (Rishi Panchami Vrat Ke Labh)

Rishi Panchami Vrat 2020 : ऋषि पंचमी का व्रत (Rishi Panchami Vrat) साल 2020 में 23 अगस्त 2020 (23 August 2020) को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं मासिक धर्म हुई गलितियों के प्रायश्चित के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऋषि पंचमी का व्रत रखने से आपको जीवन के कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं और आपका जीवन सुखमय हो सकता है।यदि आप इन लाभों के बारे में नहीं जानती तो आपको ऋषि पंचमी व्रत के लाभ अवश्य ही जान लेने चाहिए।

ऋषि पंचमी व्रत के लाभ (Rishi Panchami Vrat Ke Labh)

1. ऋषि पंचमी का व्रत करने से महिलाओं को मासिक धर्म में जाने अनजाने हुए सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

2. स्त्रियों के द्वारा किसी भी तरह के पाप से मुक्ति पाने के लिए इस सप्तऋषियों का पूजन अवश्य ही करना चाहिए। ऐसा करने से सभी पाप स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं।

3. ऋषि पंचमी का व्रत करने से इस जन्म के तो सभी नष्ट होते ही हैं साथ ही अगले जन्म में भी सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

4.इस दिन सप्तऋषियों के साथ देवी अरुंधति की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन देवी अरुंधति की पूजा करने से मासिक धर्म होने वाली पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

5.ऋषि पंचमी का व्रत सात वर्षों तक कम से कम किया जाता है और आठवें वर्ष सप्तऋषियों की सोने की प्रतिमा ब्राह्मण को अवश्य देनी चाहिए। तब ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

6.इस व्रत को महिलाओं के साथ कुंवारी लड़कियां भी कर सकती है। क्योंकि वह भी मासिक धर्म में कई बार जाने आनजाने कुछ न कुछ गलतियां कर देती हैं।

7. ऋषि पंचमी के दिन सात ब्राह्मणों को ऋषि मानकर भोजन अवश्य कराना चाहिए। ऐसा करने से आपको पापों से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही आपका सुख और सौभाग्य भी बढ़ेगा।

8.इस दिन पापों से पूरी तरह से मुक्ति के लिए महिलाओं को गंगा स्नान अवश्य ही करना चाहिए।

9.ऋषि पंचमी के दिन गाय को भोजन अवश्य कराना चाहिए। क्योंकि गाय के अंदर सभी देवी देवताओं और ऋषियों का वास माना जाता है।

10.आपको इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति को भी दान अवश्य देना चाहिए। जिससे आपकी सुख सुविधा कभी भी कम न हो।

Tags

Next Story