Sakat chauth 2021: तिल चौथ के दिन भगवान गणेश को प्रसाद में क्या चढ़ाएं, पूजा में ना करें ये भूल, जानिए कर्ज से मुक्ति के उपाय

Sakat chauth 2021: तिल चौथ के दिन भगवान गणेश को प्रसाद में क्या चढ़ाएं, पूजा में ना करें ये भूल, जानिए कर्ज से मुक्ति के उपाय
X
Sakat chauth 2021 : माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को समर्पित सकट चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। साल 2021 में ये व्रत 31 जनवरी को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत करने से व्रती के बच्चे दीर्घायु होते हैं इसलिए ये व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।

Sakat chauth 2021 : Sakat chauth 2021 : माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को समर्पित सकट चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। साल 2021 में ये व्रत 31 जनवरी को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत करने से व्रती के बच्चे दीर्घायु होते हैं इसलिए ये व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस चतुर्थी को वक्रतुंडी चतुर्थी, माही चौथ और तिलकुटा चौथ आदि नामों से भी जाना जाता है। इस व्रत के दिन तिल और बुरा मिलाकर तिलकुट बनाया जाता है। भगवान गणेश की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। चंद्रदेव से घर परिवार की सुख और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। तो आइए जानते हैं कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को प्रसाद में क्या चढ़ाएं और साथ ही पूजा में क्या भूल ना करें। और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Also Read : Vinayak Chaturthi 2021: पौष माह की विनायक चतुर्थी आज, एक क्लिक में पढ़ें गणेश आरती, मिलेगा परिवार की खुशहाली का वरदान

भगवान गणेश का प्रसाद

सकट चौथ पर तिल को भून कर गुड़ के साथ मिलाकर तिलकुटा अर्थात तिलकुट का पहाड़ बनाया जाता है। कई जगह तिल के लड्डू बनाकर भी प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। सकट चौथ के दिन गौरी, गणेश और चंद्रमा को तिल, ईख, शकरकंदी, अमरूद, गुड़ और घी से भोग लगाया जाता है।

Also Read : Guru Purnima 2021 : साल 2021 में गुरु पूर्णिमा की तिथि और महत्व, जानिए...

सकट चौथ की पूजा में ना करें ये भूल

  • चतुर्थी के दिन या पूजा के दौरान आप काले वस्त्र धारण ना करें। इस दिन पूजा के दौरान आप पीले या सफेद वस्त्र धारण कर सकते हैं।
  • सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने पर ही व्रत पूर्ण माना जाता है। इसलिए चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना आप व्रत को ना तोड़ें।
  • सकट चौथ के दिन आप गणेश जी को तुलसी का पत्ता भूल से भी अर्पण ना करें। वैसे भी गणपति जी को तुलसी दल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • भगवान गणेश की पूजा के दौरान जब आप अर्घ्य दे रहे हो तो इस बात का खास ध्यान रखें कि अर्घ्य के जल के छींटे आपके पैर अथवा शरीर पर बिलकुल ना पड़ें।

सकट चौथ के दिन गणपति को खुश करने के उपाय

  • सकट चौथ के दिन भगवान गणेश जी को एक अथवा 11 मोदक अर्पित कर आप सभी दुखों से दूर हो सकते हैं।
  • भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है इसलिए कर्ज से मुक्ति के लिए आप भगवान गणपति को 11 दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।
  • सकट चौथ के दिन 'ऊँ गंग गणपते नम:' यानि गणपति के मंत्र का 108 बार जप करें।
  • भगवान गणपति को सुपारी बहुत प्रिय है। सकट चौथ के दिन आप 11 सुपारी का भोग भी भगवान गणेश को लगा सकते हैं।

Tags

Next Story