Sakat Chauth 2021 : तिल चौथ पर गणेश पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव नष्ट होते हैं, जानें सकट चौथ का शुभ मुहूर्त, इस दिन करें इन खास चीजों का सेवन

Sakat Chauth 2021 : तिल चौथ पर गणेश पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव नष्ट होते हैं, जानें सकट चौथ का शुभ मुहूर्त, इस दिन करें इन खास चीजों का सेवन
X
Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिन्दू धर्म में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन महलाओं के लिए व्रत-उपवास आदि रखने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि सकट चौथ पर भगवान गणपति जी की पूजा और व्रत करने से संतान दीर्घायु होती है। वहीं इस व्रत के प्रभाव से संतान पर आने वाली सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिन्दू धर्म में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन महलाओं के लिए व्रत-उपवास आदि रखने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि सकट चौथ पर भगवान गणपति जी की पूजा और व्रत करने से संतान दीर्घायु होती है। वहीं इस व्रत के प्रभाव से संतान पर आने वाली सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार यह व्रत संतान के लिए बहुत ही उत्तम और शुभ होता है। यह व्रत संतान को हर प्रकार की बाधाओं और परेशानियों से दूर रखता है और साथ ही संतान के करियर, शिक्षा और स्वास्थ्य में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों से भी उनको दूर करता है। तो आइए जानते हैं सकट चौथ के बारे में विशेष बातें।

Also Read : Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ पर इन मंत्रों का जाप करके करें भगवान गणेश को प्रसन्न, संतान की रक्षा के साथ ही आपको होगा विशेष धन लाभ

सकट चौथ कैलेंडर 2021

सकट चौथ व्रत

पंचांग के अनुसार सकट चौथ का व्रत 31 जनवरी 2021 को है।

चतुर्थी तिथि प्रारंभ

31 जनवरी 2021, रात्रि 08:24 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त

01 फरवरी 2021, शाम 06:24 बजे

चन्द्रोदय का समय

रात्रि 08:27 बजे

Also Read : Vashikaran : प्रेम के प्रतीक गुलाब के फूल से ऐसे लाएं अपनी मोहब्बत को करीब, जानिए अचूक वशीकरण मंत्र और टोटका

गणेश पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव होते हैं समाप्त

भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ-तिल चौथ का त्योहार बहुत ही शुभ और उत्तम माना जाता है। भगवान गणेश जी को बुद्धि के दाता कहा जाता है। वहीं गणपति जी अनेक ग्रहों की अशुभता को दूर करते हैं। अगर आपको बुध ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा है तो बुध ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए सकट चौथ का दिन बहुत माना गया है। इस दिन गणेश पूजन करने से केतु के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

Also Read : Karva Chauth : करवा चौथ व्रत में कब बना सकते हैं संबंध, एक क्लिक में जानिए इस दिन पति -पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने के नियम

इन चीजों का सेवन करें

सभी हिन्दू परिवारों में सकट चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन तिल और गुड से बनी चीजों का सेवन करने की परंपरा है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन करने से कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं।

Tags

Next Story