Sakat Chauth 2022:सकट चौथ के दिन करें ये महाउपाय, मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद

Sakat Chauth 2022:सकट चौथ के दिन करें ये महाउपाय, मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद
X
संकष्टी चतुर्थी का अर्थ होता है संकट हरने वाली चतुर्थी। यह व्रत महिलाओं के द्वारा अपने और अपनी संतान के दु:खों से रक्षा करने के लिए किया जाता है। इस दिन गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा, उपवास और उपाय बेहद शुभ होते हैं। शास्त्रों में तिल चौथ के दिन संतान की दीर्घायु, घर से नकारात्मक प्रभाव दूर करने के लिए कुछ महाउपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं गणेश संकट चतुर्थी के महाउपाय के बारे में...

Sakat Chauth 2022: संकष्टी चतुर्थी का अर्थ होता है संकट हरने वाली चतुर्थी। यह व्रत महिलाओं के द्वारा अपने और अपनी संतान के दु:खों से रक्षा करने के लिए किया जाता है। इस दिन गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा, उपवास और उपाय बेहद शुभ होते हैं। शास्त्रों में तिल चौथ के दिन संतान की दीर्घायु, घर से नकारात्मक प्रभाव दूर करने के लिए कुछ महाउपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं गणेश संकट चतुर्थी के महाउपाय के बारे में...

ये भी पढ़ें: Sakat Chauth 2022: सकट चौथ पर बन रहा ये शुभ योग, कार्यसिद्धि के लिए है बहुत खास

सकट चौथ शुभ मुहूर्त 2022

साल 2022 में सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

चतुर्थी तिथि शुरू : 21 जनवरी सुबह 08:51 बजे

चतुर्थी तिथि समापन : 22 जनवरी सुबह 09:14 बजे

चंद्रोदय का समय : 21 जनवरी रात 09:00 बजे

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक

सकट चौथ महाउपाय

  1. दूर्वा गणेश जी को सबसे प्रिय है। यदि इस दिन गणेश जी की पूजा में 21 दूर्वा अर्पित की जाएं तो संतान की सफलता और संतान दीर्घायु होती है।
  2. सकट चौथ के दिन तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर रखें तो इससे घर में सकारात्मकता आती है।
  3. सकट चौथ के दिन गणेश जी की पूजा में लाल कपड़े में श्रीयंत्र और सुपारी रखने से आपको आर्थिक लाभ मिलता है।
  4. सकट चौथ के दिन ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।
  5. संकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं और मोदक का भोग लगाना भी बहुत लाभकारी रहता है।
  6. सकट चौथ के दिन गणेश जी को सुपारी और इलायची अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story