Sakat Chauth 2022: सकट चौथ पर बन रहा ये शुभ योग, कार्यसिद्धि के लिए है बहुत खास

Sakat Chauth 2022: सकट चौथ को तिल चौथ आदि कई नामों से जाना जाता है। वहीं हिन्दू धर्म में इस चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार साल 2022 में आने वाली माघी चौथ के दिन विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं अगर इस शुभ योग में किसी कार्य को संकल्प लेकर शुरू किया जाए तो भगवान गणपति जी की कृपा से आपको उस कार्य में अवश्य ही सफलता की प्राप्ति होगी और आपके सकल मनोरथ पूर्ण होंगे। तो आइए जानते हैं सकट चौथ के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में...
ये भी पढ़ें: Sakat Chauth 2022: अभिजीत मुहूर्त में करें सकट चौथ का पूजन, मंगल मूर्ति पूरे करेंगे आपके काम
सकट चौथ शुभ मुहूर्त 2022
साल 2022 में सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
चतुर्थी तिथि शुरू 21 जनवरी सुबह 08:51 बजे
चतुर्थी तिथि समापन 22 जनवरी सुबह 09:14 बजे
संकट चौथ के दिन चंद्रोदय का समय 21 जनवरी रात 09:00 बजे
पूजा का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
सकट चौथ शुभ योग
साल 2022 का सकट चौथ बहुत ही खास होगी। पंचांग के अनुसार, इस सकट चौथ और तिल चौथ के दिन सौभाग्य योग बनने जा रहा है। वहीं यह शुभ योग 21 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 06 तक रहेगा और इसके बाद शोभन योग प्रारंभ हो जाएगा। माना जाता है कि सौभाग्य योग में कोई भी कार्य किया जाए तो उस कार्य में व्यक्ति को जरुर सफलता मिलती है।
संकट चौथ चंद्रोदय पूजन
संकट चौथ के दिन चंद्र पूजन का खास महत्व होता है। चतुर्थी के दिन चंद्रोदय के समय व्रतधारी को चंद्र पूजन की तैयारी करनी चाहिए। मान्यता है कि चतुर्थी के चांद को सीधे ना देखते हुए जल की छांव में ही इसके दर्शन करने चाहिए या फिर नीचे देखते हुए चंद्रमा को जल का अर्घ्य देना चाहिए। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद धूप-दीप, तिल व गुड़ भगवान चंद्रदेव को अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS