Samudra Shastra: ऊंगली पर सफेद निशान का ये रहस्य जान लें हैं आप, वरना...

Samudra Shastra: हम अपने शरीर के कुछ निशानों में अपना जीवन और आने वाले कल का भविष्य ढूंढते हैं। भविष्य एक रहस्य है, जिसके ऊपर से पर्दा उठाने के लिए लगभग हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास करता है। नाखूनों पर बने निशान या उनके टैडू के पीछे क्या राज होता है। क्योंकि हाथों की उंगुलियों के सफेद निशान भी आपका भविष्य बताते हैं। हाथ की जिन उंगुलियों पर सफेद निशान होते हैं, उनका अपना एक अलग ही मतलब होता है और उसका आपके जीवन से कोई न कोई संबंध जरुर होता है। तो आइए जानते हैं नाखूनों पर बने निशान के बारे में...
ये भी पढ़ें: Samudra Shastra: पैरों की उंगुलियों से जानें लोगों के गहरे राज, सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में बतायी गई ये बात
- नाखूनों पर सफेद निशान जिन लोगों के होते हैं, वे लोग भाग्यशाली होते हैं। उन्हे कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है।
- वहीं तर्जनी उंगली के नाखून पर यदि आपके सफेद निशान हैं तो आप समझ जाए कि, जल्दी ही आपके जीवन में कोई नया मित्र या कोई दोस्त दस्तक देने वाला है।
- यदि मध्यमा यानि बीच की उंगली के नाखून पर आपके सफेद निशान है तो आप समझ लें कि, आपको अनजानें में किसी से दुश्मनी मोल लेनी पड़ सकती है। जिससे आपको अपना बचाव करना है।
- अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद निशान हो जाए तो आपकी कोई लॉटरी लग सकती है और आपके हाथों में कोई बड़ा खजाना आ सकता है।
- वहीं यदि आपके हाथ की छोटी उंगली के नाखून पर यदि सफेद निशान है तो यह माना जाता है कि, आपको सुहावनी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- वहीं यदि आपके अंगुठे के नाखून पर सफेद निशान है तो आपको किसी करीबी दोस्त से कोई उपहार या कोई गिफ्ट मिल सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS