सामुद्रिक शास्त्र : ऐसे करें आप लोगों के नेचर की पहचान

सामुद्रिक शास्त्र : ऐसे करें आप लोगों के नेचर की पहचान
X
शरीरिक अंगों का विश्लेषण कर व्यक्ति के चरित्र की व्याख्या करना ही सामुद्रिक शास्त्र है। यह हिन्दू शास्त्रों द्वारा प्रदान की गई ऐसी विद्या है जिसे गहरे अध्ययन के बाद ही उजागर किया गया है। इसके हर विषय के निष्कर्ष प्रदान करने के बारे में अगर सोचा जाए तो वर्षों लगे होंगे। और वह भी एक ऐसा निष्कर्ष जो हर व्यक्ति पर फिट बैठ सकें। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के रंग, उसकी चाल, उसकी आवाज से भी उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। आइए आप भी जानें व्यक्ति के अंगों से उसके स्वभाव के बारे में।

शरीरिक अंगों का विश्लेषण कर व्यक्ति के चरित्र की व्याख्या करना ही सामुद्रिक शास्त्र है। यह हिन्दू शास्त्रों द्वारा प्रदान की गई ऐसी विद्या है जिसे गहरे अध्ययन के बाद ही उजागर किया गया है। इसके हर विषय के निष्कर्ष प्रदान करने के बारे में अगर सोचा जाए तो वर्षों लगे होंगे। और वह भी एक ऐसा निष्कर्ष जो हर व्यक्ति पर फिट बैठ सकें। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के रंग, उसकी चाल, उसकी आवाज से भी उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। आइए आप भी जानें व्यक्ति के अंगों से उसके स्वभाव के बारे में।

1.दांत पर दांत

जिन लोगों के दांत पर दांत होते हैं, वे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग व्यवहार में साहसी और खुले विचारों वाले होते हैं। इसलिए इनके अनेक लोग मित्र बन जाते हैं। लेकिन कई बार ये लोग कम और जीवन भर साथ निभाने वाले लोगों को ही मित्र बनाते हैं।

2. शरीर पर अधिक बाल

जन्म से ही जिन लोगों के शरीर पर अधिक बाल होते हैं। ऐसे लोग काम-वासना और भोग-विलास को अधिक महत्व देने वाले माने जाते हैं। इसके अलावा ये लोग फूड़ी होते हैं, मेहनती होते हैं। और नए-नए काम को काम करने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं।

3.छाती पर अधिक बाल

जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं, वह संतोषी प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या के अनुसार ही जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे लोग अधिकतर धनी होते हैं। या फिर अधिक धनी नहीं तो इनके पास इतना धन जिन्दगी में जरुर रहता है जितने धन की इन लोगों को जरुरत होती है।

4. रोमहीन छाती

छाती पर अधिक बाल के विपरित जिन लोगों की छाती पर जन्म से ही एक भी बाल नहीं होता, ऐसे लोग बेशर्म और स्वार्थी प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोग विश्वास के योग्य नहीं होते हैं। इन लोगों के एक से अधिक लड़कियों से संबंध होते हैं। और ये लोग लड़कियों को धोखा देने में माहिर होते हैं।

5. हाथ में छह अंगुलियां

यह अजीब है लेकिन सच भी है कई ऐसे लोग होते हैं जिनके हाथ में पांच नहीं छह अंगुलियां होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों का भाग्य तेज होता है। ऐसे लोग हर चीज में फायदा कमाने वाले और काम में छानबीन करने की प्रवृति के होते हैं। लेकिन साथ ही ऐसे लोग ईमानदार और मेहनती भी होते हैं।

6. पतली जांघें

जिन लोगों की जांघें पतली होती हैं, ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग हिम्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग मेहनत करने में भी पीछे नहीं हटते, और चतुराई में ऐसे लोगों का कोई व्यक्ति मात नहीं दे सकता है। ऐसे लोग तो अपने शत्रु से भी काम निकलवा लेते हैं।

7. महिलाओं के मूख पर मूंछ के बाल

कुछ महिलाओं के मुख पर प्राकृतिक रुप से मूंछ के बाल निकल आते हैं। वैसे तो ऐसे बाल प्रत्येक स्त्री के मुख पर आते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं के चेहरे पर ऐसे बाल सामान्य से कुछ अधिक आ जाते हैं। सामान्य से अधिक मुंछ के बाल आना महिलाओं के 'गुस्सैल' स्वभाव की निशानी है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी स्त्री सिर्फ अपनी बात मनवाने वाली और पति पर हुक्म चलाने में माहिर होती है। ऐसी स्त्री जिद्दी होती है और अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

8. पीठ पर उठा हुआ कुब्ब

कई बार आपने देखा होगा कि कई लोगों की पीठ पर उठा हुआ कुब्ब होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं। ऐसे लोग दूसरे की शक्ति का अनुचित लाभ उठाते हैं। ऐसे लोग दूसरे के धन से ही अपना व्यापार चलाते हैं, और फायद उठाते हैं। इसके अलावा इन लोगों के व्यवहार में उखड़ापन और हठ भी देखने को मिलता है।

9. नाक के छिद्र

नाके के छिद्र छोटे या बड़े होना, इसके आधार पर भी सामुद्रिक शास्त्र हमें लोगों के चरित्र के बारे में बताता है। सामुदिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाक के छिद्र छोटे होते हैं ऐसे लोग संकुचित विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग कभी भी किसी के प्रिय नहीं बन पाते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर किसी व्यक्ति के नाक के छिद्र लंबे और नोकदार होते हैं तो ऐसे लोग दूरदर्शी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग अपने से बड़ों का आदर करने वाले होते हैं। और इन लोगों को सम्पूर्ण पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।

Tags

Next Story