Samudrik Shastra: महिलाओं के इन अंगों से करें उनके स्वभाव की पहचान, नहीं होगी कभी दिक्कत

Samudrik Shastra: महिलाओं के इन अंगों से करें उनके स्वभाव की पहचान, नहीं होगी कभी दिक्कत
X
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो इंसानों के शरीर के बनावट के साथ शरीर में मौजूद कई निशानों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वहीं, शरीर की बनावट और निशान के आधार पर भी किसी भी इंसान के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए हम जानते हैं कि महिलाओं के कौन से अंग उनके स्वभाव के राज खोलते हैं।

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो इंसानों के शरीर के बनावट के साथ शरीर में मौजूद कई निशानों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वहीं, शरीर के बनावट और निशान के आधार पर भी किसी इंसान के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, उसके भविष्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। वहीं, सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों और महिलाओं के बारे में कई तरह की अलग-अलग बातें बताई गई हैं। सामुद्रिक शास्त्र का कहना है कि महिलाओं के शरीर के तीन अंग ऐसे हैं, जो उनके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोल देते हैं। आइए हम जानते हैं कि महिलाओं के कौन से अंग उनके स्वभाव के राज खोलते हैं।

महिलाओं के होंठ के राज

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, होठों को देखकर किसी महिला के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन महिलाओं के होंठ पतले और लाल होते हैं, उनका स्वभाव अपने घरवालों और पति के प्रति बहुत अच्छा होता है। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने पति को बहुत ज्यादा प्यार करने वाली होती हैं। इसके साथ ही इन महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी चलती है। इसके अलावा, देखें तो जिन महिलाओं के होंठ मोटे और गहरे होते हैं, उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसी महिलाओं से अपने पति से हर बात के लिए बहस होती है।

ये भी पढ़ें... सपने में दिख जाए ये महिला तो बदल जाएगी आपकी किस्मत, पढ़िये सपनों का अर्थ

ठोड़ी पर डिम्पल होने का राज

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की ठोड़ी पर डिंपल होता है, वे महिलाएं काफी खुशमिजाज और वफादार होती हैं। इसके साथ ही स्वभाव में काफी दयालु होती है। इसके अलावा, लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की तरफ थोड़ा ज्यादा आकर्पित रहती हैं।

ऐसी महिलाएं परिवार के लिए अच्छी नहीं

समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक लंबे माथे वाली महिलाएं देवर और बड़े पेट वाली महिलाएं अपने ससुर के लिए शुभ नहीं होती हैं। अगर किसी औरत की कमर का निचला हिस्सा भारी है तो उसे पति के लिए भी अशुभ बताया गया है। इसके साथ ही टांग का पिछला हिस्सा भी पतला हो तो पति को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story