Samudrik Shastra : चेहरे के आकार से जानें अपना भविष्य

Samudrik Shastra : चेहरे के आकार से जानें अपना भविष्य
X
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर बने विभिन्न लक्षण उसके धनवान बनने या उसके दरिद्र ही रहने के भी कारण बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में अंगुष्ठ लक्षण, हस्त लक्षण, दंत लक्षण, वाणी लक्षण, मुख लक्षण, कपोल लक्षण ऐसे शरीर के अंगों के सभी लक्षणों के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। इन लक्षणों के आधार पर हम स्त्री और पुरूष के भविष्य के बारे में जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गणित एवं फलित नाम से दो भेद हैं। विद्वान लोग गणित को सत्य मानते हैं तो कई सारे विद्वान फलित को सत्य मानते हैं। सामुद्रिक शास्त्र की रचना कई वर्षों के अभ्यास से की गई है। कई राजा, महाराजाओं और कई दरिद्र लोगों के शरीर के अंगों का अभ्यास करने के बाद ही इस शास्त्र को रचा गया है। प्राचीन काल में सामुद्रिक शास्त्र की सहायता से विवाह के लिए वर-वधु का चुनाव किया जाता था। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के चेहरे का आकार भी उसके बारे में बहुत कुछ बता देता है। तो आइए आप भी जानें चेहरे के आकार से व्यक्ति के भविष्य के बारे में।

1.अंडाकार चेहरा

अंडाकार चेहरे के आकार वाले व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी माने जाते हैं। इनका स्वयं पर जबरदस्त नियन्त्रण होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति भावनात्मक होते हैं। अगर ऐसे व्यक्ति किसी से जुड़ जाते हैं तो इन्हें उसके साथ लगाव हो जाता है। और ये लोग उसका साथ छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही ये व्यक्ति सहनशील होते हैं। और इन्हें बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत प्रसिद्धि और मान-सम्मान पाते हैं।

2. चौकोर चेहरा

चौकोर चेहरे वाले लोग काफी बुद्धिमान होने के साथ ही क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इस प्रकार के चेहरे वाले लोग विशेष कर महिलाएं अपनी इच्छा के अनुसार दूसरे लोगों से काम करवाना चाहती हैं। इनमें नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। और ये महिलाएं प्रबंधन के क्षेत्र में काफी सफल भी रहती हैं।

3. गोलाकार चेहरा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गोलकार चेहरे वाले लोग भाग्शाली माने जाते हैं। ऐसे लोग आकर्षक होते हैं, और इन्हें अपनी प्रसंसा सुनना पसंद होता है। तथा इन्हें हंसी-मजाक करना भी बहुत पसंद होता है। जब ये लोगों से खुलकर बातें करते हैं तो दूसरे लोगों की खिल्ली उड़ाना या उनका मजाक उड़ाने से चूकते नहीं है। परंतु अगर इनके इस व्यवहार से किसी का दिल दुखता है तो ये लोग बाद में शर्मिन्दा भी होते हैं। ये लोग नए लोगों के सामने गंभीरता से पेश आते हैं। लेकिन अपनो के सामने ये खुलकर व्यवहार करते हैं। ऐसे लोग लंबी आयु वाले होते हैं और भविष्य में बहुत धन कमाते हैं।

4. त्रिकोणाकार चेहरा

अगर आपका चेहरा त्रिकोण के समान है तो आप काफी रचनात्मक व्यक्ति हैं। आपको हर काम अपने अंदाज से करने में मजा आता है। आप बेबजह किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते है। ऐसे लोग कलात्मक जगत में नाम कमाते हैं, और इन्हें भरपूर प्रसिद्धि मिलती है।

सिर की बनावट

जिन लोगों के सिर की लंबाई ज्यादा हो और चौड़ाई कम हो ऐसे लोग जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। जिस व्यक्ति का सिर आकार में मध्यम होता है। ऐसे लोग पैसे के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। यदि किसी व्यक्ति का सिर अन्य लोगों की अपेक्षा अलग दिखता है। उनका सिर बड़ा और चौड़ा होता है वे लोग जीवन में काफी परेशानियों का सामना करते हैं।

Tags

Next Story