Samudrik Shastra: जिन लड़कियों के शरीर पर यहां होते हैं तिल वो पति के लिए मानी जाती हैं लकी

Samudrik Shastra: जिन लड़कियों के शरीर पर यहां होते हैं तिल वो पति के लिए मानी जाती हैं लकी
X
Samudrik Shastra:ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुण्डली से उसके भाग्य के बारे में जाना जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंग और उन पर मौजूद तिल से भी काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। वहीं कुछ महिलाओं के अंगो पर बहुत ही शुभ तिल मौजूद होते हैं। जिससे वह लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं।

Samudrik Shastra:ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुण्डली से उसके भाग्य के बारे में जाना जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंग और उन पर मौजूद तिल से भी काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। वहीं कुछ महिलाओं के अंगो पर बहुत ही शुभ तिल मौजूद होते हैं। जिससे वह लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियां सभी के दिल पर राज करती हैं और ये लड़कियां पति और ससुराल वालों के लिए लकी मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं उन लड़कियों के बारे में जिन शरीर पर बहुत शुभ तिल पाए जाते हैं और वो पति और ससुराल वालों के लिए लकी होती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: कुबेर देवता की कृपा से कम उम्र में ही पैसा और सम्मान हासिल कर लेते हैं इस बर्थ डेट वाले लोग

  1. जिन लड़कियों की नाभि के आसपास तिल होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत संवार देती हैं और उसकी किस्मत शादी के बाद चमक जाती है।
  2. जिन लड़कियों के कंधे पर तिल होता है वे भी बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। वे लाइफ में खूब तरक्की करती हैं।
  3. जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वो रोमांटिक नेचर की मानी जाती हैं। ये लड़कियां लाइफ में काफी धन कमाती हैं। ये मेहनती और दिल की साफ होती हैं। इनके जीवन में धन का कभी अभाव नहीं होता। ये लड़कियां पति और ससुराल के लोगों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
  4. जिन लड़कियों की भौहों के ठीक बीच में तिल होता है, उनका जीवन काफी खुशहाल रहता है। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है। ऐसी लड़कियां दूसरों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।
  5. जिन लड़कियों की ठोड़ी पर तिल होता है वे काफी धनवान मानी जाती हैं। इन लड़कियों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली होती हैं। इन्हें ससुराल में खूब मान सम्मान मिलता है।
  6. वहीं जिन लड़कियों के हाथ के बीच में तिल होता है, वो भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं और इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है।
  7. जिन लड़कियों की अनमिका अंगुली पर तिल होता है, उन्हें जीवन में खूब मान सम्मान मिलता है। ये लड़किया जिस घर में शादी करती हैं, वहां सुख-सुविधा और समृद्धि आती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story