Samudrik Shastra: चेहरे के आकार से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों के आकार के बारे में बताया गया है। साथ ही व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में भी बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के चेहरे की बनावट, हथेलियों के आकार के साथ ही तलवों की आकृति से उसके आचरण, व्यवहार और स्वभाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती हैं। साथ ही ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति के चेहरे पर सब लिखा होता है। इसके अलावा, व्यक्ति के चेहरे के आकार से उसकी सोच के बारे में भी पता लगाना लाजमी है। आइये हम जानते हैं कि चेहरे के आकार को देखकर ही व्यक्ति की राज कैसे जान सकते हैं।
लंबे और पतले चेहरे वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो लंबे और पतले चेहरे वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है। लंबे चेहरे वाले लोग बहुत ही चतुर होते हैं। वे अपनी बातों से तुरंत आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे लोग बहुत जल्द ही अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इतना ही नहीं, लंबे चेहरे वाले व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की आदेश सुनना पसंद नहीं करता है।
कैसे होते हैं गोल चेहरे वाले व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो गोल चेहरे वाले व्यक्ति बहुत ही आकर्षक होते हैं। वे अपने काम के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को नए दोस्त बनाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ऐसे लोग जीवन की हर परिस्थितियों को झेल लेता है।
ये भी पढ़ें... कर्ज से निजात पाने के लिए करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी खुशहाली
कैसे होते हैं चौड़े चेहरे वाले व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चौड़े चेहरे वाले लोगों की बात की जाएं तो ऐसे लोगों के पास नेतृत्व करने की गुण होती है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। चौड़े चेहरे वाले लोगों के पास दिमाग बहुत होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS