Samudrik Shastra: सोने के तरीके से जानें लोगों के ये गुप्त राज

Samudrik Shastra: हर किसी के सोने का तरीका अलग-अलग होता है। कोई बिलकुल सीधी पॉजिशन में सोता है तो कोई करवट लेकर सोता है। हर किसी की अपनी-अपनी अलग-अलग आदत होती है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आपकी आदत के जरिये भी आपके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सोने के तरीके से कैसा होता है आपका चरित्र और व्यवहार।
एक पैर के ऊपर दूसरा पैर
अगर कोई व्यक्ति अपने एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखकर या दोनों पैरों को एकदम जकड़कर सोता है तो इससे पता चलता है कि, उसका जीवन संघर्षपूर्ण रहेगा और अपने हर छोटे काम के लिए उसे दूसरों से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
पैर सिकोड़ कर सोना
कुछ लोग सोते समय अपने शरीर को एकदम सिकोड़ लेते हैं या यूं कहें कि, एक छोटी सी जगह में सिमट कर सोना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे लोग स्वभाव से डरपोक किस्म के होते हैं। इन्हें हर पल किसी ना किसी चीज का डर बना रहता है। इसीलिए ये लोग सामाजिक परिवेश में रहना अधिक पसंद करते हैं। हालांकि अपने जानकारों के संग ही रहना इन्हें पसंद होता है। किसी अंजान व्यक्ति से मिलने में ये लोग कतराते हैं। साथ ही ऐसे बच्चे जल्दी से अपनी बातें एक-दूसरे के संग शेयर भी नहीं करते हैं।
सीधे सोना
कुछ लोग रात को सोते समय एकदम सीधे रहते हैं और ये लोग बहुत कम करवट लेते हैं। तथा एक सीधाई में सोते रहते हैं, ऐसे लोग बहुत शुभ लक्षण वाले होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा होता है। ये लोग बिलकुल निडर प्रवृति के यानि किसी भी स्थिति में ना डरने वाले होते हैं। इनके सामने परिस्थितियां चाहें कैसी भी हों, उसका डटकर सामना करते हैं। किसी भी समस्या का हल इनके पास होता है। दूसरे लोग भी अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए इनके पास ही आते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS