Samudrik Shastra: घर में ऐसी महिलाओं को माना जाता है मां लक्ष्मी का रूप, लंबी गर्दन वाली महिला होती हैं भाग्यशाली

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, हस्त रेखा के साथ शरीर पर बने निशानों को देखकर उनके स्वभाव और सुंदरता के बारे में जाना जा सकता है। आज हम महिलाओं और लड़कियों के शरीर पर मौजूद खास निशानों और तिलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जो इंसान को भाग्यशाली और धनवान बनाते हैं। जिन महिलाओं के शरीर पर यह निशान होता है, उन्हें लक्ष्मी रूप माना जाता है।
1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर के तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान होता है। वे महिलाएं घर परिवार के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं समाज में मान-सम्मान पाने के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं।
2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियां गोल और चौड़ी होती हैं। वे भाग्यशाली होती हैं। जिस घर में ये महिलाएं जाती हैं। उस घर को और भी ज्यादा धन बना देती हैं।
3. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। इन महिलाओं को जीवन में मान-सम्मान मिलता है। इन्हें लोकप्रियता और समृद्धि मिलती है। ये महिलाएं विवाह के बाद जिस घर में जाती हैं। वहां पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की उंगलियां लंबी होती हैं। वे अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। अपने पति के लिए काफी लकी साबित होती हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। इन महिलाओं को जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
5. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के मस्तक पर त्रिशूल का निशान होता है, उन्हें जीवन में अपार सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। वह जहां भी जाती हैं। उस घर में खुशियां पीछे चली आती हैं।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS