Samudrika Shastra: महिलाओं के इन अंगों से पहचानें उनका स्वभाव, जानें इनकी क्या है खास बातें

Samudrika Shastra: महिलाओं के इन अंगों से पहचानें उनका स्वभाव, जानें इनकी क्या है खास बातें
X
सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के तिन अंगों के बारे में बताया गया है जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। इन्हीं तीन अंगों से महिला के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन अंगों के बारे में...

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्यों के शरीर की बनावट और शरीर में मौजूद कई निशानों के बारे में कई तरह की महत्वपूर्ण बातें बताई जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इन निशानों और बनावटों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। इस शास्त्र में पुरुषों और स्त्रियों के बारे में अलग-अलग तरह की बातें बताई जाती हैं, लेकिन आज हम बात करने वाले हैं महिलाओं के ऐसे तीन अंगों के बारे में जो उस महिला के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई तरह के राज बता सकते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के इन अंगों के बारे में...

होठ से पहचानें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के होठ पतले और लाल होते हैं उनका स्वभाव अपने घर वालों और पति के प्रति बहुत ही अच्छा होता है। इस तरह की महिलाएं अपने पति को बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस तरह के होठ वाली महिलाओं की शादी-शुदा जिंदगी अच्छी चलती है। इसके साथ ही यहां ये भी बताया गया है कि जिन महिलाओं के होठ मोटे और गहरे रंग के होते हैं। तो ऐसी महिलाओं की जिंदगी में बहुत ही उतार-चढ़ाव आते हैं। इस तरह की महिला अपने पति से हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती रहती है।

महिलाओं के ठोड़ी पर डिम्पल

शास्त्रों के अनुसार, जिन महिलाओं की ठोड़ी पर डिंपल बनता है। तो इस तरह की महिलाएं काफी खुशमिजाज और वफादार होती हैं। इस तरह की महिलाएं काफी दयालु भी होती हैं। इसके साथ ही जिस महिला की ठोड़ी गोल होती है। तो ऐसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली होती है और साथ ही जिस महिला की लंबी ठोड़ी होती है। वह महिला सांसारिक सुखों की ओर ज्यादा आकर्षित होती है।

महिलाओं के भौहें से खुलती है राज

ऐसा माना जाता है कि जिस महिला की भौहें व्यवस्थित और धनुषाकार वाली होती हैं। तो ऐसी महिला चरित्रवान होती हैं। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं काफी अधिक व्यावहारिक भी होती हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story