Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी की डेट, एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी की डेट, एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
X
  • संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी (Lord Ganesh ji) को समर्पित है।
  • गणेश जी सभी प्रकार की रिद्धि, सिद्धि के देवता माने जाते हैं।
  • गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

Sankashti Chaturthi 2021 : संकष्टी चतुर्थी का व्रत प्रत्येक महीने में आता है। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह में संकष्टी चतुर्थी व्रत 30 अप्रैल, दिन शुक्रवार को है। मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन गणेश भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं और साधक की प्रत्येक समस्या समाप्त हो जाती है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश भगवान को समर्पित है। गणपति जी रिद्धि-सिद्धि के देने वाले देवता माने जाते हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत महिलाएं संतान के आरोग्य जीवन और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं। तो आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी व्रत के बारे में...

इसे भी पढ़ें : Gochar 2021 Horoscope : जानें, बुध, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर क्या हो सकता है प्रभाव

संकष्टी चतुर्थी 2021 शुभ मुहूर्त

संकष्टी चतुर्थी डेट

30 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

29 अप्रैल 2021, रात 10 बजकर 09 बजे से

चतुर्थी तिथि समाप्त

30 अप्रैल 2021 को शाम 07 बजकर 09 बजे पर

संकष्टी चतुर्थी व्रत महत्व

हिन्दू धर्म के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ होता है। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना गया है, यही कारण है कि सभी शुभ कार्यों से पहले गणपति जी की ही पूजा-अर्चना की जाती है और सभी कार्यों की सिद्धि के लिए उनका व्रत रखा जाता है। गणेश भगवान को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इस व्रत को करने वाले जातकों के जीवन के कष्ट और बाधाएं गणेश भगवान हर लेते हैं।

गणेश जी की पूजा विधि

  • संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्म और स्नान करने बाद पूजाघर की साफ सफाई करें।
  • गणपति जी के सामने आसन पर बैठकर व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद आप गणपति जी की विधिवत पूजा करें।
  • भगवान गणेश जी की प्रिय चीजें पूजा के दौरान उन्हें अर्पित करें और गणपति जी को मोदक का भोग लगाएं।
  • संकष्टी चतुर्थी का व्रत सूर्योदय के समय से लेकर चन्द्रमा उदय होने के समय तक व्रत रखा जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story