Sankashti Chaturthi 2021 : संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, गाय को खिला दें ये चीज गरीबी भूल जाएगी आपके घर का रास्ता

- संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi Vrat) गणेश जी (Ganesh ji) को समर्पित है।
- संकष्टी चतुर्थी व्रत को भक्तजन अपने जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं।
Sankashti Chaturthi 2021 : संकष्टी चतुर्थी व्रत (Sankashti Chaturthi Vrat) भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस व्रत को भक्तजन अपने जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता व संकट मोचन कहा जाता है। भगवान गणेश बहुत जल्दी ही अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनकी पुकार को सुनते हैं और उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का तत्काल ही समाधान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर माह भगवान गणेश की विशेष कृपा को पाने के लिए किया जाता है और इस व्रत को सभी कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है। गणेश चतुर्थी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। वहीं चैत्र माह का संकष्टी चतुर्थी व्रत 31 मार्च 2021, दिन बुधवार को यानी आज मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : पत्नी को वश में करने के टोटके, मिलेगा दांपत्य सुख का भरपूर आनन्द और प्रेम...
संकष्टी के दिन गणपति की पूजा की जाती है और इनकी पूजा से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं, घर में शांति बनी रहती है और ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी घर में आ रही सारी विपदाओं को दूर करते हैं। व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। संकष्टी के दिन चंद्र दर्शन भी बेहद शुभ माना जाता है।
हिन्दू धर्म शास्त्रों में गाय विशेष महत्व रखती है। गाय को माता का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में अगर गाय की सेवा की जाएं और गाय को भोजन कराया जाए तो सभी देवी-देवताओं का पूजन अपने आप हो जाता है और उनका आशीर्वाद भी मिलता है।
ये भी पढ़ें : Lal Kitab : लाल किताब के इन उपायों से दिन दोगुना और रात चौगुना बढ़ेगा आपका कारोबार
गाय का उपाय
संकष्टी चतुर्थी के दिन घर में बनी सबसे पहली रोटी आप गाय के लिए निकालें और पूजन करने के बाद आप उस रोटी में थोड़ा सा गुड़ और एक चुटकी हल्दी रखकर गाय को खिला दें।
इस उपाय को आप पूरी श्रद्धा और पूरी निष्ठा से करें। इससे आपकी हर प्रकार की समस्या दूर होगी और आपको सभी प्रकार के सुखों का लाभ प्राप्त होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS