Sankashti Chaturthi January 2021: शनिदेव के साथ गणेश जी को ऐसे करें प्रसन्न, आपकी मनोकामना होगी पूरी

X
By - Keshav Sharma |2 Jan 2021 8:47 AM IST
Sankashti Chaturthi January 2021: संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान होता है। भगवान गणेश की कृपा से ही व्यक्ति को संकटों से मुक्ति मिलती है। भगवान गणेश अगर आपकी पूजा से प्रसन्न हो जाएं तो आपके घर को धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भर देते हैं। आज शनिवार के दिन संकष्टर चतुर्थी पड़ रही है और आज इन उपायों से आप गणपति के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के उपायों के बारे में।

Also Read: Griha Pravesh Muhurat 2021: नए साल की इन तिथियों में करें गृह प्रवेश, आपके लिए होगा शुभ
संकष्टी चतुर्थी के उपाय (Sankashti Chaturthi measures)
- 2 जनवरी 2021 यानि आज पौष मास की कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है जोकि ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही शुभ है। इसलिए आज संकटों को दूर करने वाले देवता भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
- आज शनिदेव और गणेश जी की पूजा एक साथ करने से शनि, राहु व केतु से संबंधित सभी दोष मिट जाते हैं। अत: आप लोगों को राहु-केतु व शनि ग्रह अगर अशुभ फल दे रहे हैं, तो वे लोग आज विधिविधान से पूजा आदि अनुष्ठान करके इन ग्रहों की शांति के उपाय कर सकते हैं।
- मिथुन राशि और तुला राशि पर शनिदेव की ढैय्या चल रही है। शनि की ढैय्या ढाई वर्ष तक रहती है। जन्म कुंडली में शनि अशुभ होने पर वे जातक के जीवन में बहुत ही अशुभ फल देते हैं।
- धनु, मकर और कुंभ राशि पर आजकल शनि की साढ़े साती चल रही है। साढ़े साती में शनिदेव कई प्रकार के कष्ट और हानि जातक के जीवन में देते हैं। इसलिए आज संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता के साथ शनिदेव का पूजन करने से आपको कष्टों से निजात मिल सकती है।
- भगवान गणपति और शनि महाराज गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा और उन्हें दान देने से भी खुश हो जाते हैं। इसलिए आज शनिवार के दिन काले कंबल का दान करें। ऐसा करने से शनिदोष समाप्त होंगे और गणपति जी के साथ शनिदेव आपको बहुत जल्दी शुभ फल देंगे।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS