Santan Gopal Mantra: इन मंत्रों का करें जाप, शीघ्र होगी संतान की प्राप्ति

Santan Gopal Mantra: इन मंत्रों का करें जाप, शीघ्र होगी संतान की प्राप्ति
X
Santan Gopal Mantra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का एक अलग ही महत्व है। ज्योतिष शास्त्र की गणना से व्यक्ति भूत और भविष्य का भी पता कर पाता है। वहीं, कुंडली मिलान में 9 से 5 का भकूट दोष लगने पर दंपत्ति को संतान की प्राप्ति में देर होती है। आइये हम जानते हैं कि संतान प्राप्ति के लिए कौन से मंत्र का प्रयोग किया जाता है।

Santan Gopal Mantra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का एक अलग ही महत्व है। ज्योतिष शास्त्र की गणना से व्यक्ति भूत और भविष्य का भी पता कर पाता है। इसके अलावा, विवाह के बाद का भी पता चलता है। हिन्दू धर्म में एक ऐसा नियम होता है, जो विवाह के पहले लड़का और लड़की की कुंडली देखी जाती है। इसके बाद ही शादी के लिए बात आगे बढ़ती है। वहीं, कुंडली मिलान में 9 से 5 का भकूट दोष लगने पर दंपत्ति को संतान की प्राप्ति में देर होती है। इसके साथ ही कभी-कभी शारीरिक दोष के कारण भी संतान प्राप्ति में देर होती है। विवाह के बाद संतान की प्राप्ति में देरी होती है, तो घर के साथ-साथ समाज के लोग भी ताना मारने लगते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच अनबन की स्थिति भी पैदा हो जाती है। आइये हम जानते है कि संतान प्राप्ति के लिए कौन से मंत्र का प्रयोग किया जाता है।

संतान प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का करें जाप

अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:,

अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, म

म पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:।


ओम कृष्णाय विद्महे दामोदराय

धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।

देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

ये उपाय

हिन्दू पंचांग की मानें, तो गुरुवार के दिन व्रत रखने से संतान की प्राप्ति का योग भी बनता है। वहीं, इसके लिए कन्या को शुक्ल पक्ष में गुरुवार का व्रत प्रारंभ करना चाहिए। ये व्रत लगातार 16 गुरुवार को करना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र ही संतान की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें... Vaastu Shaastra: घर के आसपास भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी बरक्कत

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story