Swapn Shastra : आपको भी आएं ऐसे सपने तो होती है पुत्र प्राप्ति की संभावना

- जानें, सपने का मतलब
- जानें, सपने में शिवजी के दर्शन करने का मतलब
Swapn Shastra : सभी लोग जानते हैं कि जब घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की सूचना मिलती है तो घर-परिवार का हर एक सदस्य इस बात को जानने के लिए विशेष इच्छुक रहता है कि आने वाला मेहमान लड़का होगा या लड़की। वहीं इस बात का आइडिया लगाने के बहुत सारे उपाय भी हैं। मेडिकल में अल्ट्रासाउंड के द्वारा इस बात का पता लगाया जा सकता है। वहीं महिला के शरीर में आने वाले लक्षणों को देखकर भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि घर में लड़का आने वाला है या लड़की आने वाली है। ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिला को या दंपत्ति को कुछ विशेष प्रकार के सपने आते हैं जिनका मतलब यह होता है कि घर में आने वाली संतान एक बेटा होगा। तो आइए जानते है कि वह कौन-कौन से सपने हैं जो अगर महिला या दंपत्ति को दिखाई दें तो उसका मतलब घर में बेटा होगा। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय जो सपने आते हैं वह सच हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें : Lal Kitab : चावल का ये उपाय आपको बहुत जल्दी बना सकता है करोड़पति, जानें...
- सफेद कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर पत्नी या पति में से किसी एक भी व्यक्ति को स्वप्न में केवल एक सफेद कबूतर दिखाई देता है तो यह माना जाता है कि महिला के गर्भ में पुत्र है।
- अगर महिला सपने में किसी भी तरह से कमल का फूल देखती है तो उस दौरान उसके गर्भ में पलने वाला बच्चा पुत्र ही होगा।
- शिवजी की उपासना सुन्दर वर की प्राप्ति और उत्तम संतान प्राप्ति का साधान माना जाता है। अगर गर्भवती महिला को सपने में शिवजी दिखाई देते हैं अथवा किसी भी तरह से शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो उसके यहां एक सुन्दर और बुद्धिमान पुत्र की प्राप्ति होगी।
- वहीं अगर किसी गर्भवती महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य को सपने में काशीफल दिखाई देता है तो भी उसके घर में पुत्र के ही पैदा होने संकेत मिलते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS