Swapan Shastra: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ, क्या होता है संकेत

Swapan Shastra: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ, क्या होता है संकेत
X
सपने में सांप देखने से क्या होता है, सपने में सांप देखना का संकेत क्या है, सपने में दो सांप देखना, सपने में काला सांप देखना, सपने में उड़ता हुआ सांप देखने का क्या अर्थ है।

Sapne Me Sanp Dekhna: सपने हम सभी लोग देखते हैं, लेकिन इन सपनों का क्या मतलब होता है, यह हर कोई जानना चाहता है। यहां हम सपने में सांप देखना, सपने में सांप देखने से क्या होता है, सपने में सांप देखना का संकेत क्या है, सपने में दो सांप देखना, सपने में काला सांप देखना, सपने में उड़ता हुआ सांप देखना, सपने में सांप को पीछा करते हुए देखना, सपने में शिवलिंग पर सांप देखना, सपने में पीला सांप देखना। हर एक सपना अपने आप में खास होता है। हमारे सपनों में कोई न कोई ऐसी चीज आती है, जो हमें भविष्य के लिए कुछ न कुछ संकेत देती है।

सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप

सपने में सांप दिखाई देने के क्या कारण हो सकते हैं। सांप को धोखा, धूर्त और दुष्टा का प्रतीक माना जाता है। सपने में सांप दिखाई देने के शुभ संकेत कम और अशुभ संकेत ज्यादा होते हैं। लेकिन भविष्य पुराण में सांपों को बहुत अहम माना गया है। सांपों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही सूचना मिल जाती है।

सपने में मरा हुआ सांप देखना

अगर सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन से बाधाएं और संकट जल्द ही दूर होने वाले हैं।

सपने में सांप को पकड़ना

अगर हम सपने में सांप को पकड़े हुए देखते हैं तो इसका अर्थ शुभ होता है। आप भविष्य में अपनी मेहनत से ज्यादा धन हासिल करें और उसे अच्छी तरह खर्च भी करेंगे।

सपने में उड़ता हुआ सांप देखना

सपने में उड़ते हुए सांप को देखने का मतलब होता है उन्नति और प्रगति करना। अगर आपके सपने में ऐसा होता है तो आप भविष्य में उन्नति करेंगे।

सपने में इस रंग का सांप देखने का शुभ-अशुभ संकेत

कहते हैं कि सांपों को बराबर दिखाई नहीं देता है। लेकिन सापों का रंग से गहरा नाता है। अगर सपने में बार बार काले रंग का सांप दिखाई देता है तो हमें काल सर्प दोष है। अगर सपने में हरे रंग का सांप दिखाई देता है तो ये सपना शुभ होता है। यह भविष्य में हमें शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। अगर सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप पर भविष्य में पैसे की बरसात होगी। यदि हम सपने में सांप को किसी से डर कर भागते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको अपने शत्रुओं से ज्यादा सावधान रहना है। यदि सपने में सांप पीछा करता है तो ये अशुभ होता है। यदि सपने में नाग नागिन का जोड़ा दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि हमें अपने पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए।

Tags

Next Story