Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : सर्व पितृ अमावस्या पर इस विधि से करें अपने पितरों का श्राद्ध और पाएं उनका आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : सर्व पितृ अमावस्या पर इस विधि से करें अपने पितरों का श्राद्ध और पाएं उनका आशीर्वाद
X
Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध एक साथ किया जाता सकता है। यदि आप भी अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहते हैं तो आपको सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध की विधि (Shradh Vidhi) अवश्य ही जान लेनी चाहिए तो चलिए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध विधि।

Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : सर्व पितृ अमावस्या 17 सितंबर 2020 (Sarva Pitru 17 September Amavasya 2020 ) को पड़ रही है। इस दिन पितरों का श्राद्ध (Pitru Shradh) और तर्पण किया जाता है।लेकिन आपको अपने पितरों का श्राद्ध इस दिन करने से पहले श्राद्ध की विधि अवश्य ही जान लेनी चाहिए तो आइए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या किस विधि से करें पितरों का श्राद्ध।

सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध विधि (Sarva Pitru Amavasya Shradh Vidhi)

1. सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह स्नान करके गायत्री मंत्र का जाप करके सूर्य को जल देना चाहिए।

2. आपको सर्व पितृ अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को श्राद्ध का भोजन ग्रहण करने के लिए निमंत्रण अवश्य देना चाहिए।

3. इसके बाद श्राद्ध के बनाए गए भोजन से पंचबलि यानी गाय,कुते, कौए,चीटियों और देवताओं का भोजन अवश्य निकाल लें।

4.पंचबलि भोजन निकालने के बाद अपने सभी पितरों को याद करें और उनका एक साथ श्राद्ध करें।

5. इसके बाद ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं और उन्हें वस्त्र,दक्षिणा आदि देकर ही विदा करें।

6.ब्राह्मण को विदा करते समय आपको उनके पैर अवश्य छूने चाहिए और उनका आर्शीवाद प्राप्त करना चाहिए।

7.इसके बाद किसी गरीब या जरूरत मंद को भी भोजन कराना चाहिए और उसे सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

8.सर्व पितृ अमावस्या के दिन आपको अपने भांजे को भी भोजन अवश्य कराना चाहिए और उसे समार्थ्य के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

9. इस दिन आप पितरों के प्रति जो भी दान कर सकते हैं उसे अवश्य करें। क्योंकि इस दिन किया गया दान पितरों तक पहुंचता है।

10. सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय में आपको अपने घर में पितरों के नाम से 16 दीपक अवश्य जलाने चाहिए।

Tags

Next Story