Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : जानिए क्या है सर्व पितृ अमावस्या

Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : जानिए क्या है सर्व पितृ अमावस्या
X
Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में आने वाली अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi) को शास्त्रों के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यही सर्व पितृ अमावस्या कहलाती है। लेकिन क्यों होती है यह अत्ंयत विशेष आइए जानते हैं...

Sarva Pitru Amavasya 2020 Date : सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) साल 2020 में 17 सितंबर 2020 (17 September 2020) को पड़ रही है। पितृ पक्ष के सभी दिन पितरों के लिए होते हैं। लेकिन सर्व पितृ अमावस्या में ऐसा क्या खास है तो जो इसे अति महत्वपूर्ण माना जाता है तो चलिए जानते हैं क्या है सर्व पितृ अमावस्या।

क्या है सर्व पितृ अमावस्या

पितृ पक्ष के अंतिम दिन को सर्व पितृ अमावस्या और महालय अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है फिर चाहें उनकी मृत्यु किसी भी तिथि को क्यों न हुई हो।वहीं यदि आपको अपने किसी पूर्वज की मृत्यु तिथि याद नहीं है तब भी आप सर्व पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति सर्व पितृ अमावस्या के दिन अपने पितरों का तर्पण करता है। उस पर न केवल उसके पूर्वजों की बल्कि भगवान की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

यही नहीं यमदेव भी उसे सुख और शांति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं और साथ ही उसके परिवार को बुरी नजर और बाधाओं से बचाते हैं। इसके साथ ही उस व्यक्ति के ऊपर से पितृ ऋृण भी उतर जाता है। यदि पितरों का श्राद्ध न किया जाए तो उनकी आत्मा भटकती रहती है। क्योंकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो पाती है। सर्व पितृ अमावस्या पर ऐसे पितरों का श्राद्ध कर्म करने से उनकी आत्मा भी तृप्त होती है और वह वापस पितृ लोक को जाते हैं।

हमारे पूर्वज मरने के बाद भी हमारा ध्यान रखते हैं। इसलिए पितृ पक्ष में उनका श्राद्ध किया जाता है। उनका श्राद्ध कर्म करने से परिवार के सभी सदस्यों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। इसी कारण से सर्व पितृ अमावस्या पर सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है। जिनसे वह हमसे प्रसन्न रहें और हमेशा हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करके मुसीबतों से बचाते रहें।

Tags

Next Story