Sarva Pitru Amavasya 2020 Kab Hai : जानिए सर्व पितृ अमावस्या पर किन कामों को करने से पितरों को मिलती है प्रसन्नता

Sarva Pitru Amavasya 2020 Kab Hai : सर्व पितृ अमावस्या को पितृ पक्ष में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन जो भी काम आप अपने पितरों के नाम से करते हैं। उसका फल न केवल आपके पितरों को बल्कि आपको भी मिलता है तो आइए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या के दिन किए जाने वाले महत्वपूर्ण काम।
सर्व अमावस्या के दिन किए जाने वाले काम (Sarva Pitru Amavasya Ke Din Kiye Jane Wale Kaam)
1. सर्व पितृ अमावस्या के दिन तेल का दीपक घर की दक्षिण दिशा में जलाने से पितृ बहुत खुश हो जाते हैं और उनका आर्शीवाद प्राप्त होता है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा सोलह तेल के दीपक अवश्य जलाएं। इन दीपक को जलाते समय अपने पितरों का नाम लें और जाने अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना भी करें।
2.इस दिन शाम के समय एक लोटे में कच्ची लस्सी और उसमें गंगाजल, काले तिल,चावल और चीनी डाल दें। इसके बाद इस जल को पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। जल देते समय आप ऊं पितृभय नम: मंत्र का जाप 21 बार करें। ऐसा करने से नाराज पितृ प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है और साथ ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही उनका आर्शीवाद भी सदैव आप पर बना रहता है।
3. सर्व पितृ अमावस्या की सुबह तांबे के बर्तन में लाल चंदन गंगाजल और जल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें और यह जल अर्पित करते समय ऊं पितृभय नम: मंत्र का जाप 3 बार करें। इस तरह सूर्यदेव को जल देने से सभी पितृ दोष समाप्त हो जाते हैं।
4. इस दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर उन्हें पांच प्रकार के फल और फूल अवश्य चढ़ाएं और पितृ शांति की प्रार्थना करें।
5.सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय, कुत्ता, कौआ और चीटी को इस दिन आप खाना अवश्य दें। गाय को घी रोटी, कुत्ते को तेल वाली रोटी,कौए को चावल और चीटियों को आटा अवश्य डालें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS