Sarva Pitru Amavasya 2020: सर्व पितृ अमावस्या पर करें इनसें से कोई भी एक काम, पितरों के आशीर्वाद के साथ मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

Sarva Pitru Amavasya 2020: सर्व पितृ अमावस्या 17 सितंबर 2020 (Sarva Pitru 17 September Amavasya 2020) को पड़ रही है। यदि आप इस दिन पितरों का आशीर्वाद और पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति चाहते हैं तो आप इस दिन कुछ कार्यों को अवश्य करें और यदि आप इन कार्यों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या पर किए जाने वाले कार्य और उपाय।
सर्व पितृ अमावस्या के उपाय (Sarva Pitru Amavasya Remedies)
1.सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पितरों के निमित्त तर्पण करें। पितरों को तर्पण के दौरान जो, तिल अर्पण करना चाहिए। इससे व्यक्ति को दीर्घायु,यश, तथा धन धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों की कृपा से व्यक्ति को सब प्रकार के सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
2.इस दिन घर में बनाए भोजन में से सबसे पहले कौवे,गाय, चीटियों और कुत्तों को भोजन अर्पित करना चाहिए। शास्त्रों में मान्यता है की पितृ किसी भी रूप में आकर भोज ग्रहण करने आते हैं।
3.सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र जपते हुए सूर्य को जल चढ़ाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे पितरों के निमित्त दीपक जलाकर रखें इससे आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
4.जो व्यक्ति पितृ पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध न कर पाए वह सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण करके पूरे पितृ पक्ष के दिनों का पुण्य और पितरों को तृप्त कर सकते हैं। इसलिए अमावस्या तिथि को ब्राह्मणों को भोजन और दान दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए।
5.सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के लिए चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इस दिन सूर्यास्त के बाद घर की दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का चौमुखी दीपक जलाकर रख दें। इससे व्यक्ति को पितरों के आशीर्वाद के साथ सभी सुख वैभव की प्राप्ति होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS