Savan 2020: सावन में शनिवार को अपनाएं ये उपाय, मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Savan 2020: सावन में शनिवार को अपनाएं ये उपाय, मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
X
Savan 2020: ऐसा बताया गया है सावन में शनि की पूजा करने से सभी प्रकार के शनि दोष समाप्त हो जाते हैं। और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए सावन में शनि का पूजन विशेष फलदायी है।

ऐसा बताया गया है सावन में शनि की पूजा करने से सभी प्रकार के शनि दोष समाप्त हो जाते हैं। और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए सावन में शनि का पूजन विशेष फलदायी है।

प्रत्येक मनुष्य पर शनि की दशा कभी न कभी जरुर आती है। प्रत्येक तीस वर्ष में शनि सभी 12 राशियों में अपना भ्रमण चक्र पूरा करते हैं। शनि प्रत्येक राशि में लगभग 2.5 वर्ष के आस पास रहते हैं। इस वर्ष 2020 में 24 जनवरी से शनि मकर राशि में गोचर हैं।

जानिए सावन शनिवार के खास उपाय जो दिला सकते हैं शनि दशा से मुक्ति।

पीपल और शमी के पेड़ का पूजन: पीपल और शमी के पेड़ का पूजन शनि की दशा से मुक्ति पाने के लिए अति शुभ माना गया है। शनि दशा से मुक्ति पाने के लिए जातक को शनिवार के दिन शाम को पीपल या शमी के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। और पूरे मन से शनिदेव के ध्यान करना चाहिए।

शनि की प्रतिमा पर को करें तेल अर्पण: शनिवार को शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाने का विधान है। इस दिन शनिदेव को तेल अर्पण करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। और शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

हनुमान चालीसा का करें पाठ: शनिवार के दिन हनुमान का पूजन करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन सुबह स्नान आदि के पश्चात शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए जातक को हनुमान की पूर्ति के समझ बैठकर उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

शनि मंत्र का जाप: शनिवार को शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि मंत्र का जाप पूरे विधि विधान से करना चाहिए, इससे शनि महाराज प्रसन्न होते हैं। और शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

तिल, तेल और छायापात्र का दान : शनि दोष से मुक्त होने के लिए तिल तेल और छायापात्र दान करने का भी विधान बताया गया है। इन वस्तुओं काे दान करने से लोगों को शनि दोष से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाती है। और साथ ही ऐसे लोग शनि की कृपा के पात्र बन जाते हैंं।

धतूरे की जड़ धारण करें : शनिवार को शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए धतूरे की जड़ धारण का विधान भी शास्त्रों में बताया गया है। धतूरे की जड़ को पूरे मन से शनिवार को धारण करना चाहिए। इससे शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।

सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें : शनिवार को सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

शिव पूजन: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शिव पूजन का विधान भी शास्त्रों में बताया गया है। शनिवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल पंच मेवा आदि अर्पण करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है। क्योंकि सभी देवी-देवता भोले नाथ के अधीन है। ऐसा माना जाता है।


Tags

Next Story