Savan Somvar Vrat : सावन का तीसरा सोमवार आज शिवलिंग पर चढ़ा दे ये एक चीज, करें आटे का ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Savan Somvar Vrat : सावन का तीसरा सोमवार आज शिवलिंग पर चढ़ा दे ये एक चीज, करें आटे का ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत
X
Savan Somvar Vrat : आज 09 अगस्त सावन का तीसरा सोमवार है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वयं की राशि कर्क में विराजमान हैं और भगवान सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं। श्रावण मास का सीतरा सोमवार आज पड़ रहा है।

Savan Somvar Vrat :आज 09 अगस्त सावन का तीसरा सोमवार है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वयं की राशि कर्क में विराजमान हैं और भगवान सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं। श्रावण मास का सीतरा सोमवार आज पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि, श्रावण महीना भगवान शिव को अत्यंत ही प्यारा होता है। वहीं खासकर इस पवित्र महीने में सोमवार का दिन तो कुछ अलग ही होता है। शास्त्रों की ऐसी मान्यता है कि, श्रावण माह में सोमवार का व्रत करने वाले लोग सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं और इसे करने से कुण्डली में चंद्र ग्रह से जो दोष हैं वो दूर होते हैं। वहीं अविवाहित कन्याओं के लिए तो ये व्रत वरदान के समान है। तो आइए जानते हैं सावन के इस तीसरे सोमवार पर आज हम कौन सा उपाय करें, जिससे हमारे जीवन में आ रहे कष्टों का निदान हो जाए।

ये भी पढ़ें : Hariyali teej 2021 : हरियाली तीज डेट, शुभ मुहूर्त, व्रत और जानें इसकी पूजा विधि

सावन माह का तीसरा सोमवार आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन पड़ रहा है। इस दिन चंद्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं राहु काल सुबह 07:27 बजे से 09:27 बजे तक होगा। तथा इस दौरान सूर्यदेव आश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे। इसलिए आज सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें। और किसी शिव मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएं। पंचामृत से रुद्राभिषेक करें। साथ ही दूध और बेलपत्र आदि अर्पित करें।

सावन का तीसरा सोमवार आज शिवलिंग पर चढ़ा दे ये एक चीज, करें आटे का ये उपाय बदल जाएगी किस्मतसावन के इस तीसरे सोमवार को आप आज महादेव को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से प्रसाद बनाएं और उन्हें भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद जितना अधिक हो सके उतना ही अधिक लोगों में बांट दें। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा भगवान शंकर पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि, ये उपाय करने से श्रद्धालुओं पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

इस दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीज जैसे कि, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत भी चढ़ाएं। इसके अलावा बेला, चमेली आदि के फूल भी आप भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। साथ ही गणेश जी की आरती और माता पार्वती की पूजा करें।

भगवान शिव को घी, शक्कर का भोग लगाएं और हो सके तो इस दिन फलाहार व्रत करें। सात्विक विचार और पूजन को इस दिन अपनाना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story