Sawan 2021 : बेलपत्र के सेवन से शिवकृपा के साथ ही मिलता है इन रोगों में फायदा, जानें...

Sawan 2021 : बेलपत्र के सेवन से शिवकृपा के साथ ही मिलता है इन रोगों में फायदा, जानें...
X
  • बेलपत्र का प्रयोग खासतौर पर भगवान शिव के अभिषेक में किया जाता है।
  • बेलपत्र का सेवन करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Sawan 2021 : बेलपत्र का प्रयोग खासतौर पर भगवान शिव के अभिषेक में किया जाता है, लेकिन अगर इसे औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर में होने वाली बहुत सी सेहत संबंधी समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। वहीं जो व्यक्ति बेलपत्र का सेवन करता है उसके अनेक प्रकार के रोग ठीक हो जाते है और उसे शिव कृपा की प्राप्ति होती है। बेलपत्र पृथ्वी लोक पर अमृत के समान है, मानव जीवन में इसके अनेक फायदे हैं और आयुर्वेद में यह अमृततुल्य औषधि माना जाता है। तो आइए जानते हैं बेलपत्र के सेवन के फायदों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : अगर आपको भी आते हैं भयानक सपने तो करें इस मंत्र का जाप, अशुभ प्रभाव हो जाएगा नष्ट

हृदय रोगियों के लिए बेलपत्र का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। बेलपत्र का काढ़ा बनाकर पीने से हृदय मजबूत होता है और हार्टअटैक का खतरा टल जाता है। स्वांस रोगियों के लिए भी बेलपत्र अमृत के समान है। इसकी पत्तियों का रस पीने से स्वांस रोग में काफी लाभ मिलता है। शरीर में गर्मी बढ़ने पर या फिर मुख में गर्मी के कारण झाले हो जाएं तो बेलपत्र की पत्तियों को मुख में रखकर चबाने से लाभ मिलता है और छाले समाप्त हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : sawan 2021 : श्रावण माह में किन चीजों का सेवन ना करें, भगवान शिव होते हैं क्रोधित और होता है भारी नुकसान

वहीं बबासीर आजकल एक आम बीमारी सी हो गई है। इसे ठीक करने के लिए बेलपत्र की जड़ का गूदा पीसकर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को सुबह-शाम ठंडे जल के साथ सेवन करें। यदि पीड़ा अधिक हो तो दिन में इस चूर्ण को तीन बार सेवन करें। जल्दी ही आराम मिलेगा।

बरसात में अकसर सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या अधिक होती है। ऐसे में वेलपत्र के रस में शहद मिलाकर खाने से बुखार ठीक हो जाता है।

पेट या आंतों में कीड़े होने पर या फिर बच्चों के दस्त लगने पर उन्हें बेलपत्र का रस पिलाने से काफी फायदा होता है। और यह समस्या समाप्त हो जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story