Sawan 2021 : सावन के पवित्र महीने में जिसे भी मिल जाएं ये संकेत, उसके घर आएंगे भोलेनाथ, उसकी खुल जाएगी किस्मत

Sawan 2021 : सावन के पवित्र महीने में जिसे भी मिल जाएं ये संकेत, उसके घर आएंगे भोलेनाथ, उसकी खुल जाएगी किस्मत
X
  • जानें, महादेव कब होते हैं आपसे प्रसन्न
  • जानें, महादेव कौन से संकेत देते हैं।

Sawan 2021 : सावन के पवित्र महीने में अगर जिस भी व्यक्ति को पांच संकेत मिल जाएं तो इससे ये पता चलता है कि महादेव आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न हैं और आपको धनी होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। भगवान शिव बहुत ही भोले हैं वो हर किसी पर आसानी से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को खुश करना बड़ा ही आसान काम है। वहीं जिस पर भी महादेव की कृपा हो जाए वो कभी भी दुखी नहीं रहता। महादेव अपने भक्तों पर किसी ना किसी दिन कृपा जरुर करते हैं और हमारी भक्ति से प्रसन्न होकर हमारे घर में रहने भी आते हैं। वहीं महादेव जब भी हमारे घर में रहने के लिए आते हैं तो आने से पहले कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिनसे हमें पहले ही समझ में आ जाता है कि, अब हमारे घर में भगवान शिव निवास करने आने वाले हैं। हमारे दुख और दर्द के दिन अब समाप्त होने वाले हैं। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिनसे हमें ज्ञात होता है कि महादेव अब हमारे घर में वास करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Pukhraj Stone : पुखराज बहुत जल्दी करता फायदा, जानें किन राशि वालों को ये नहीं करता सूट और किन्हें दिखाता है कमाल

1. बैल का द्वार पर आना

नन्दी महाराज भगवान भोलेनाथ के वाहन हैं। नन्दी को भगवान शिव का द्वारपाल भी कहा जाता है। नन्दी महाराज को बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक भी माना गया है। शिव के मंदिर के बाहर हमेशा नन्दी की प्रतिमा विराजमान रहती है, लेकिन अगर सावन के इस पवित्र महीने में अचानक से नन्दी महाराज आपके द्वार पर आ जाएं और घर की चौखट को सींग मारने लगें तो आपको समझ लेना चाहिए कि, भगवान शिव आपके घर में आने वाले हैं। यह उनके आने का संकेत है और भगवान शिव आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न हैं और वो आपके घर में खुशियों को देने वाले हैं। वहीं अब आपको धनी होने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि आप नन्दी महाराज को तिलक लगाकर मीठा भोग जरुर खिलाएं।

2. सपनों में शिवलिंग

सावन के पवित्र महीने में अगर आपके सपनों में शिवलिंग दिखाई दें जाएं अर्थात भगवान शिव दिखाई दे जाएं तो इससे आपको ये समझना चाहिए कि अब आपके जीवन से परेशानियों का अंत होने वाला है। भगवान शिव आपकी आराधना और भक्ति से बहुत खुश हैं और वो आपके घर में आने वाले हैं। ऐसे में याद रहे कि, शिव की भक्ति में कोई भी कमी नहीं आनी चाहिए। इस दौरान घर को स्वच्छ और पवित्र रखना चाहिए।

3. नीलकंठ का दिखाई देना

शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि, नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है। अगर आपके घर में सावन के महीने में नीलकंठ छत पर आकर बैठ जाए तो उसे भूलकर भी मत भगाना। क्योंकि ये भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आपको खुश होना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर नीलकंठ किसी व्यक्ति के घर पर आकर बैठ जाता है तो आपके घर में साक्षात भगवान शिव के आने के संकेत माने गए हैं और अब आपके बुरे दिन जाने वाले हैं। कहा जाता है कि श्रीराम ने इस पक्षी के दर्शन करने के बाद ही रावण पर विजय प्राप्त की थी।

4. नाग दिखाई देना

सावन के पवित्र महीने में अचानक से आपके घर में काला नाग निकल आए तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। ये भगवान शिव के आपके घर में आगमन का संकेत है। जिनकी भक्ति से महादेव प्रसन्न होते हैं तब महादेव किसी खास अवसर पर ही अपने दर्शन देते हैं। सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। यहीं वो पवित्र मास है जिसमें भगवान शिव पृथ्वी लोक में आते हैं और उसी घर को अपना वास बना लेते हैं जो कि उनका सच्चा भक्त होता है। वहीं सपनों में किसी मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा देखना बहुत ही शुभ माना गया है। ये भी भगवान शिव के आने के संकेत हैं।

5. डमरु की आवाज सुनाई देना

सावन के शुभ अवसर पर सोमवार के दिन डमरु की आवाज और मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे जाए तो ये अत्यंत शुभ माना गया है। इसका अर्थ ये है कि, भगवान भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हैं और जल्दी ही आपके घर में आने वाले हैं। जिससे आपका आर्थिक संकट दूर हो जाएगा और आपके घर में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story