Sawan 2021 : सावन पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Sawan 2021 : हिन्दू सतानत धर्म में पूर्णिमा का बहुत खास महत्व होता है। पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने पूर्ण आकर में होता है। जिसे धर्मशास्त्रों में 16 कलाओं से परिपूर्ण पूनम का चांद कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता हैं। साथ ही चंद्रमा को माता लक्ष्मी का भाई भी बताया गया है, जिसके कारण चंद्रमा माता लक्ष्मी को भी विशेष रुप से प्रिय होता है। वहीं पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों का विशेष और शीघ्र ही प्रभाव होता है। तो आइए जानते है पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में...
ये भी पढ़ें :Raksha bandhan 2021 : रक्षाबंधन पर श्रीफल के साथ बांधें भाई की कलाई पर राखी, बहनें ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण बात
- पूर्णिमा के दिन सुबह के समय पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए इस दिन सुबह उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पीपल के पेड़ के नीचे मां लक्ष्मी का पूजन करें और माता लक्ष्मी को अपने घर में वास करने के लिए आमंत्रित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहेगी।
- पूर्णिमा की रात्रि घर में महालक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। तो धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं और दुख दरिद्रता का नाश हो जाता है।
- पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के उदय होने के बाद साबूदाने की खीर मिश्री डालकर बनाकर माता लक्ष्मी का भोग लगाएं और उसके बाद उसे प्रसाद के रूप में बांट दें। इस उपाय को करने से धन आगमन के स्तोत्र बन जाते है।
- जब आप धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हो तो पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के निकलने पर चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें और अर्घ्य देते समय 'ओम स्त्रां स्त्रीं स्त्रों स: चंद्रमा से नम:' या फिर 'ओम ऐं क्लीं सोमाय नम:' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
- पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह हल्दी में थोड़ा सा पानी डालकर घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ॐ और स्वातिक बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर से नाकारात्मक ऊर्जा का शमन होता है और साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- पूर्णिमा के दिन शिव मंदिर में रात्रि के दौरान शिवलिंग के पास दीपक जला दें और ॐ रुद्राय नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपको शिव कृपा की प्राप्ति होती है और आपके दुख और क्लेश का नाश हो जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS