Sawan 2021: सावन के महीने में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है, जानिए कारण

Sawan 2021: सावन के महीने में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है, जानिए कारण
X
Sawan 2021: भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास सावन के रंग में इस वक्त हर कोई रंग जाता है। चारों ओर हरियाली हरियाली ही दिख रही होती है। जहां मानसून की बरखा ने हर पेड़ पौधे को पूरी तरह से नहाला दिया हो।

Sawan 2021: भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास सावन के रंग में इस वक्त हर कोई रंग जाता है। चारों ओर हरियाली ही दिख रही होती है। जहां मानसून की बरखा ने हर पेड़ पौधे को पूरी तरह से नहाला दिया हो। वहीं महिला और लड़कियों के हर श्रृंगार ने हर किसी का मन मोह लिया है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां या खराब अस्त्र क्यों पहनती हैं, यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं इसका राज क्या है।

हरा रंग सौभाग्य से जुड़ा होता है दरअसल हरा रंग प्रेम प्रसंग, चित्त और खुशी का प्रतीक होता है। माना जाता है कि इसी वजह से महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग का श्रृंगार करके भगवान और प्रकृति को धन्यवाद देती है और अपनी खुशी का इजहार करती है। हरा रंग स्वभाव से जुड़ा होता है इसलिए इस माह बहुत से लोग कर हरे रंग का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं।

शिव का प्रिय मास सावन है और शिव का प्रिय रंग हरा है। उन्हें खुश करने के लिए हरी चूड़ियां या हरा वस्त्र पहना जाता है और हाथों में मेहंदी लगाई जाती है जिससे महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। यह बुध ग्रह का रंग भी है इंसान की कामयाबी के लिए उसका कैरियर में सफल होना बहुत जरूरी है और इसके लिए बुध ग्रह को खुश करने के लिए हरे रंग का श्रृंगार किया जाता है।

चूड़ियां तो मन की चंचलता को दर्शाती हैं तो कंगना मातृत्व की ललक पैदा करती है इसलिए कंगन दुल्हनों का श्रृंगार है जबकि चूड़ियां कुंवारी कन्याए भी पहनती हैं हमारे साहित्यकारों ने भी ऐसा श्रंगार के बारे में इतना कुछ लिखा है जिसके बारे में बात करना बेहद कठिन है।

वैसे भी जब तक दुल्हन के हाथ में चूड़ियां और कंगन खनक ते नहीं है तब तक एहसास नहीं होता की दुल्हन घर आ गई है। सावन का महीना प्रेम का महीना भी होता है बेहद ही खूबसूरत श्रृंगार में शामिल कंगना और चूड़ियां केवल महिलाओं को ही नहीं ले जाते हैं बल्कि पुरुषों का भी दिल चुराते हैं।

सावन का महीना प्रेम का महीना कहलाता है इसी कारण महिलाएं अपने श्रंगार से अपने पतियों को ले जाने का भी काम करती हैं इसलिए भी सावन के महीने में हरी चूड़ियों का बहुत ही महत्व है।

Tags

Next Story