Sawan 2023 Ke Upay: जानें क्यों सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनती है महिलाएं

Sawan Ke Upay: सावन के महीने में महिलाएं सोमवार की व्रत रखती हैं। महिलाएं भगवान शिव की पूजा-अर्चना सच्चे मन से और विधि-विधान के साथ करती हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं हरी-हरी चूड़ियां (Green Bangles) और हरे रंग के वस्त्र भी पहनती हैं। आइए जानते हैं कि हिन्दू पंचाग में हरे रंग को क्या महत्व है।
क्यों पहनती हैं महिलाएं हरी चूड़ियां
सावन में अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं हरी चूड़ियां ही पहनती है। कहा जाता है कि हरी चूड़िया भगवान भोलेनाथ का प्रतीक है, जो महिलाएं सावन में हरी चूड़ियां पहनकर रखती हैं, उनके पति की उम्र लंबी होती है और पत्नी-पत्नी खुशहाल और अच्छा जीवन जी पाते हैं। ये भी मान्यता है कि महिलाओं पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें... इन उपाय से हनुमान जी को करें खुश, सारे कष्ट होंगे दूर
सावन में हरी साड़ी पहनने का महत्व
सावन महीना में हरी साड़ी पहनने का एक अद्भुत कहानी है। ज्योतिष शास्त्र की माने, तो सावन महीने में हरी साड़ियां पहनने से भगवान भोलेनाथ ही आशीर्वाद बना रहता है। सावन में हरी सारी पहनने का मतलब है हरियाली बनी रहती है। इसी के साथ ही पृथ्वी पर भी हरियाली बनी रहती है। यही कारण है कि सावन महीने में महिलाएं हरी साड़ियां पहनती हैं। इसके अलावा, एक और मान्यता है कि हरा रंग भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु को भी बहुत ही ज्यादा पसंद है।
इस बार 59 दिन का है सावन
बता दें कि इस बार सावन 59 दिनों का है, जो चार जुलाई से शुरू हो गया है और 31 अगस्त 2023 तक चलेगा। वहीं सावन के सोमवार भी आठ होंगे। भगवान भोले को खुश करने के लिए उनके भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। हरी चूड़ियां पहनना और हरे वस्त्र धारण करना भी उन उपायों में से एक है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS