Sawan 2023: ये राशियां होती हैं भगवान शिव को बहुत प्रिय, किसी चीज की नहीं होती है कमी

Sawan 2023: सावन का ये पवित्र महीना सभी शिव भक्तों के लिए समर्पित है। भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि कुछ राशि के जातकों पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। आइए, हम जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं, जिन पर सदा देवों के देव महादेव की कृपा बनी रहती हैं।
इन राशियों पर बरसती है भगवान शिव की कृपा
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा ज्यादातर मेष राशि के जातकों पर बनी रहती है। इन राशियों का स्वामी मंगल को माना जाता है। वहीं महादेव के प्रिय राशि होने के चलते मेष राशि के जातकों को सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।
शनि के साथ शिव का भी मिलता है आशीर्वाद
मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। इसलिए ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के साथ-साथ मकर राशि वालों को भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलता है। इस राशि के जातक भगवान भोलेनाथ की अच्छे मन से पूजा करते हैं।
ये भी पढ़ें... धनिया के इन उपायों से वास्तु दोष होगा दूर, घर के कलह भी होंगे समाप्त
कुंभ राशि के जातक भी होते हैं भाग्यशाली
कुंभ राशि के जातक भी भगवान भोलेनाथ की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के जातक शनिदेव के भी प्रिय होते हैं। ऐसे में दोनों की कृपा होने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। कुंभ राशि के लोग दिल से बहुत ही अच्छे होते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातक हमेशा दूसरों के लिए अच्छा सोचते रहते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS