sawan 2021 : श्रावण माह में किन चीजों का सेवन ना करें, भगवान शिव होते हैं क्रोधित और होता है भारी नुकसान

sawan 2021 : श्रावण माह में किन चीजों का सेवन ना करें, भगवान शिव होते हैं क्रोधित और होता है भारी नुकसान
X
sawan 2021 : 25 जुलाई 2021, दिन रविवार को से श्रावण का पावन पर्व और पावन महीना आरंभ हो गया है। वहीं श्रावण मास में कई तरह के नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि इस दौरान आषाढ़ी शुक्ल एकादशी से चातुर्मास भी प्रारंभ हो जाता है। वहीं इस दौरान श्रावण मास में कई चीजों के खानपान का भी परहेज माना जाता है। यदि आप इस पवित्र मास में निषेद्य चीजों का सेवन करते हैं तो भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं और आपका भारी नुकसान कर देते हैं। तो आइए जानते हैं श्रावण मास में कौन सी चीजों को नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Pukhraj Stone : पुखराज बहुत जल्दी करता फायदा, जानें किन राशि वालों को ये नहीं करता सूट और किन्हें दिखाता है कमाल

श्रावण माह में क्या नहीं खाएं

  • पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेंथी, लाल भाजी, बथुआ, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां श्रावण मास में नहीं खाना चाहिए।
  • वहीं श्रावण मास में तेल या मशालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए।
  • श्रावण मास में लहसुन और प्याज का त्याग करना चाहिए।
  • मछली और मांसाहार भोजन का सेवन भी पूरे श्रावण मास नहीं करना चाहिए।
  • वहीं हो सके तो श्रावण मास में बैंगन की सब्जी भी नहीं खाना चाहिए।
  • इस पवित्र मास में सुपारी भी नहीं खाना चाहिए।
  • गुड़, मीठी या ज्यादा खट्टी चीजें भी इस मास में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • शहद और शक्कर का भी जहां तक हो सके, वहां तक कम मात्रा में ही सेवन करें।
  • वहीं मूली का सेवन तो भूलकर भी श्रावण के महीने में नहीं करना चाहिए।
  • कच्चा दूध भी श्रावण के महीने में नहीं पीते हैं।
  • वहीं कड़ी भी श्रावण के महीने में सेवन करने की मनाही है।
  • तंबाकू, अल्कोहल और अन्य किसी प्रकार का नशा भी श्रावण मास में नहीं करना चाहिए।
  • श्रावण में पत्तेदार सब्जियां, पालक, साग और भाद्रपद में दही आदि, अश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज-लहसुन और उड़द की दाल आदि का त्याग करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story