Sawan Mass 2022: सावन का अंतिम सोमवार धार्मिक दृष्टि से है बहुत महत्वपूर्ण जानें इस दिन बन रहे कौन से शुभ संयोग

Sawan Mass 2022: सावन का अंतिम सोमवार धार्मिक दृष्टि से है बहुत महत्वपूर्ण जानें इस दिन बन रहे कौन से शुभ संयोग
X
Sawan Mass 2022: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और 08 अगस्त 2022 को सावन का चौथा और अंतिम सोमवार व्रत है। ये दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन होता है। विशेष बात ये है कि, इस दिन सावन सोमवार पर कई विशेष योग भी बन रहे हैं जोकि इस दिन के धार्मिक महत्व में और भी वृद्धि कर रहे हैं।

Sawan Mass 2022: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और 08 अगस्त 2022 को सावन का चौथा और अंतिम सोमवार व्रत है। ये दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन होता है। विशेष बात ये है कि, इस दिन सावन सोमवार पर कई विशेष योग भी बन रहे हैं जोकि इस दिन के धार्मिक महत्व में और भी वृद्धि कर रहे हैं। 08 अगस्त को सावन यानि कि, सावन माह की एकादशी तिथि है और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। एकादशी व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन व्रत का विशेष महत्व होता है। ये व्रत निसंतान दंपत्तियों की कामना को पूर्ण करने वाला माना जाता है।

सावन का आखिरी सोमवार 08 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। सावन में सोमवार की पूजा भगवान शिव को समर्पित मानी गर्इ है। भगवान शिव को सभी दुखों का हरने वाला माना गया है। मान्यता है कि, इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है।

शिवभक्तों के लिए ये दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने मात्र से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 08 अगस्त 2022 को ग्रहों की स्थिति भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन मेष, मकर और मीन राशि में विशेष योग देखने को मिलेगा। इस दिन मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल अपनी ही राशि यानि मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनिदेव और गुरू बृहस्पति भी मकर और मीन राशि में रहेंगे। मकर राशि के स्वामी शनि है और वहीं मीन राशि के स्वामी देवगुरू बृहस्पति माने जाते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में विराजमान होता है तो वह शुभ फल प्रदान करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story