Sawan Mass 2022: सावन माह में इन राशि वालों के घर खुशियां बरसाएंगी मां लक्ष्मी, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Sawan Mass 2022: सावन माह में इन राशि वालों के घर खुशियां बरसाएंगी मां लक्ष्मी, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल
X
Sawan Mass 2022: पौराणिक काल से ही सनातन धर्म में सावन माह को शुभ ही पवित्र और शुभ माना जाता रहा है। वहीं सावन के महीने में कई देवी-देवताओं की प्रमुख रुप से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं जो भी व्यक्ति इस मास में शुद्ध अंत:करण से मां लक्ष्मी की पूजा करता है, उस व्यक्ति के घर को मां लक्ष्मी खुशियों से भर देती हैं।

Sawan Mass 2022: पौराणिक काल से ही सनातन धर्म में सावन माह को शुभ ही पवित्र और शुभ माना जाता रहा है। वहीं सावन के महीने में कई देवी-देवताओं की प्रमुख रुप से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं जो भी व्यक्ति इस मास में शुद्ध अंत:करण से मां लक्ष्मी की पूजा करता है, उस व्यक्ति के घर को मां लक्ष्मी खुशियों से भर देती हैं। वहीं अब सावन मास शुरु होने ही वाला है और आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन सावन मास प्रारंभ हो जाएगा जोकि 14 जुलाई 2022 से प्रारंभ होकर 12 अगस्त सावन पूर्णिमा तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी कुछ राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाने जा रही हैं। तो आइए जानते हैं कि, कौनसी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिनपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

मिथुन राशि

इस महीने आप लोगों को भरपूर धन की प्राप्ति होगी और साथ ही साथ आपकी किसी गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति की मदद भी करेंगे। अदालत आदि के काम में आपको सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

सावन के महीने में आप लोगों को मान-सम्मान तो प्राप्त होगा ही साथ ही आप समाज में अच्छी ख्याति प्राप्त करेंगे। आपके घर-परिवार पर अचानक से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा। प्रत्येक काम में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस महीने मां लक्ष्मी के साथ में मां सरस्वती का भी आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और सभी के प्रिय बन जाएंगे।

धनु राशि

सावन के महीने में आपको कोई बड़ा काम मिलने के उम्मीद है आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली और आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। कोई संपत्ति आप खरीद सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी जी की भरपूर कृपा बरसेगी और आपको भरपूर धन की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके घर खुशियां छायी रहेंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story