Sawan Mass 2022: महादेव इन तीन राशि के जातकों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, एक क्लिक में जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Sawan Mass 2022: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह है। भक्त लोग अनेक प्रकार से अपने आराध्य शिव की इस महीने में प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं और माना जाता है कि, इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी लोक पर ही विराजमान रहते हैं और अपने भक्तों से जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं, जो भी व्यक्ति उनकी शरण में आता है, महादेव उनकी सभी दुख-तकलीफों को दूर कर देते हैं। वहीं ज्योतिष की मानें तो भगवान शिव कई राशि वालों पर हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं और उनके सहायक बनकर सदैव उन पर अपनी कृपा करते रहते हैं। तो आइए जानते हैं वे कौनसी राशियां हैं जिन पर महादेव हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातक भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होते हैं और अगर ये लोग शिव की पूजा करते हैं तो भगवान शिव इन लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आने देते हैं। महादेव सदैव ही इनकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसीलिए इन लोगों के जीवन में परेशानियां बहुत ही कम आती हैं और इनके सभी मनोरथ शीघ्र ही पूर्ण होते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को भगवान शिव की कृपा से हमेशा ही भाग्य का साथ मिलता है। ये लोग विनम्र और व्यवहार कुशल होते हैं। भाग्य इन लोगों का हर मोड़ पर साथ देता है। शिव कृपा से इन लोगों के बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। इन लोगों को सदैव ही शिव का ध्यान और स्मरण करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर महादेव के साथ में शनिदेव की भी कृपा बनी रहती है। ये लोग शनिदेव के प्रभाव के कारण क्रोधी होते हैं और कई बार अपने काम को बिगाड़ लेते हैं, लेकिन शिव की कृपा के कारण इनके जीवन में सबकुछ अच्छा होता है और इनकी सभी दुख-तकलीफ शीघ्र ही समाप्त हो जाती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS