Sawan Mass 2022: सावन के महीने में जरुर खरीद लें ये चीज, जीवनभर नहीं होगी धन की कमी

Sawan Mass 2022: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। चारों ओर भगवान भोले भंडारी की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ, व्रत और साधना की जाती है। मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि, इस महीने में भक्तों की मनोकामना भगवान शिव जल्दी पूरी करते हैं। ऐसे में शास्त्रों में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर आप सावन के महीने में अपने घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय हो जाता है। तो आइए जानते हैं सावन में कौनसी चीजें खरीदने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
त्रिशूल
त्रिशूल को तीनों देवों का प्रतीक माना गया है। इसे घर में होने से आपदाओं का डर नहीं रहता है। तांबे या चांदी का त्रिशूल घर में रखना शुभ माना जाता है। शिवजी बुरी शक्तियों से घर और परिवार की रक्षा करते हैं।
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष स्वयं शिवजी का पर्याय माना जाता है। इसे सावन में शुभ मुहूर्त में घर लाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। साथ ही सावन में रुद्राक्ष की माला धारण करने से समस्त बीमारियों का नाश हो जाता है और घर में सकारात्मकता आती है।
भस्म
मान्यता है कि, भगवान शिव को प्रिय भस्म को घर में रखने से दरिद्रता कभी नहीं आती है। इसे सावन के महीने में किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर से ले आएं और चांदी की डिब्बी में रख दें। पूरे महीने इसे शिव पूजा में शामिल करें और इसके बाद तिजोरी या धन के साथ रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।
डमरू
भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू को घर में रखने से कभी भी अमंगल नहीं होता है। डमरू की ध्वनि इतनी शक्तिशाली होती है कि, वह घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है। सावन में शिव की पूजा में रोजाना डमरू बजाने से महादेव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
गंगाजल
वहीं सावन में कावड़ यात्रा शुरू हो जाती है और शिवजी को प्रसन्न करने के लिए भक्त लंबी यात्रा कर कड़े नियमों का पालन करके नदी से गंगाजल भर कर लाते हैं और शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मंगलकामना पूरी करते हैं। वहीं आप सावन के पहले सोमवार को या किसी भी दिन गंगाजल घर में लाकर किचन में रख दें तो इससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
चांदी का कड़ा
धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान भोलेनाथ पैरों में चांदी का कड़ा धारण किए हुए रहते हैं। इसीलिए सावन के महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। जो जातक हाथ या पैरों में चांदी का कड़ा पहनने के लिए खरीदता है वह उसे सावन में किसी शुभ मुहूर्त में धारण करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS