Sawan Mass 2022: सावन का महीना कब से हो रहा शुरू, जानें इस मास के सोमवार व्रत की तिथि और प्रथम दिन का शुभ मुहूर्त

Sawan Mass 2022: सावन का महीना हिन्दू कैलेंडर कस पांचवां महीना है और भगवान शिव का प्रिय मास है। वहीं इस महीने को श्रावण मास भी कहा जाता है। वहीं सावन माह में पूरे मास पर्यंत शिव पूजा की जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से ही श्रावण मास प्रारंभ हो जाता है। वहीं इस साल सावन माह 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है और 12 अगस्त 2022 को सावन मास की पूर्णिमा के दिन संपन्न हो जाएगा। सावन के महीने में शिव और पार्वती की पूजा करने का खास महत्व है। सावन माह में शिव का कई प्रकार से अभिषेक किया जाता है। जिनमें जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक और शहद से अभिषेक प्रमुख रुप से किया जाता है। सावन मास में सोमवार का दिन भी विशेष स्थान रखता है। मान्यता है कि, इस दिन व्रत और शिव का पूजन करने से शिव कृपा प्राप्त होती हैं और मनुष्य सभी सुखों को भोगकर अंत में शिव लोक को प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं सावन मास का शुभ मुहूर्त और कैलेंडर के बारे में...
सावन माह 2022 शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त | 14 जुलाई सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक |
अमृत काल | दोपहर 02:42 बजे से शाम 04:06 बजे तक |
ब्रह्म मुहूर्त | 14 जुलाई सुबह 04:03 बजे से सुबह 04:51 बजे तक |
वैधृति योग | 13 जुलाई दोपहर 12:44 बजे से 14 जुलाई सुबह 08:27 बजे तक |
विष्कुंभ योग | 14 जुलाई सुबह 08:27 बजे से 15 जुलाई सुबह 04:16 बजे तक |
प्रीति योग | 15 जुलाई सुबह 04:16 बजे से 16 जुलाई सुबह 12:21 बजे तक |
सावन के सोमवार की तिथियां
सावन माह का प्रथम दिन और तिथि | 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार |
पहला सोमवार व्रत | 18 जुलाई 2022 |
दूसरा सोमवार व्रत | 25 जुलाई 2022 |
तीसरा सोमवार व्रत | 01 अगस्त 2022 |
चौथा सोमवार व्रत | 08 अगस्त 2022 |
सावन माह का अंतिम दिन और तिथि | 12 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS