Sawan Mass 2022: सावन माह में जरुर करें ये काम, फिर देखें चमत्कार

Sawan Mass 2022: सावन माह में जरुर करें ये काम, फिर देखें चमत्कार
X
Sawan Mass 2022: सावन का महीना हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है और ये महीना भगवान शिव का प्रिय मास है। इस महीने में समस्त जगत शिवमय हो जाता है और चारों तरफ शिव के ही जयघोष सुनायी देते हैं। शिवालयों में जमकर भीड़ उमड़ती है। शिव के भक्त विधि-विधान से शिव की पूजा करते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से महादेव जल्दी ही प्रसन्न होते हैं।

Sawan Mass 2022: सावन का महीना हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है और ये महीना भगवान शिव का प्रिय मास है। इस महीने में समस्त जगत शिवमय हो जाता है और चारों तरफ शिव के ही जयघोष सुनायी देते हैं। शिवालयों में जमकर भीड़ उमड़ती है। शिव के भक्त विधि-विधान से शिव की पूजा करते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से महादेव जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन से कार्य करने चाहिए।

सावन के महीने में स्नान-दान आदि का बहुत बड़ा महत्व है। इस महीने में किया गया दान-पुण्य सौ गुना अधिक फल प्रदान करता है। इसीलिए जितना भी आपसे हो सके इस महीने में दान-पुण्य अवश्य करें।

इस पवित्र मास में महादेव का ध्यान और स्मरण के साथ ही उनके मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करने से महादेव का आशीर्वाद तो मिलता ही है और साथ ही माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं।

सावन मास में पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें। ऐसा करने से आपकी मनोवृत्ति शुद्ध और पवित्र हो जाती हैं और शुद्ध मनोवृत्ति वाले व्यक्ति पर महादेव के साथ ही सभी देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

सावन मास में हमेशा सत्य बोले और नियमपूर्वक जीवन व्यतीत करें। वहीं पर निंदा से बचें।

सावन माह में महादेव को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से आप उनकी कृपा के पात्र बन जाते हैं और उनकी कृपा से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

प्रतिदिन महादेव की आरती और चालीसा का पाठ जरुर करें। आरती और शिव चालीसा का पाठ करने से पूजन में होने वाली त्रुटियां पूर्ण हो जाती हैं और हमें पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story