Sawan Mass 2022: सावन में महादेव और लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अपने घर जरुर लगाएं इनमें से कोई भी एक पौधा, वरना...

Sawan Mass 2022: सावन में महादेव और लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अपने घर जरुर लगाएं इनमें से कोई भी एक पौधा, वरना...
X
Sawan Mass 2022: हिन्दू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस मास में देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भोलेशंकर प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को समाप्त कर देते हैं।

Sawan Mass 2022: हिन्दू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस मास में देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भोलेशंकर प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को समाप्त कर देते हैं। इस महीने में जो भी मनुष्य सावन सोमवार का व्रत रखता है और शिव की पूजा करता है, भगवान शंकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह घर में अगर कुछ पौधे लगाए जाएं तो भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं कि, सावन के महीने में किन पौधों को जरुर लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रुप माना गया है। कहते हैं कि, घर में तुलसी का पौधा लगाने से लक्ष्मी जी के साथ में भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती है। इसीलिए सावन में तुलसी का पौधा जरुर लगाएं।

अनार का पौधा

सावन में अनार का पौधा घर के सावन जरुर लगाएं। अनार का पौधा काफी शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर का वातावरण अच्छा रहता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं इसे लगाने से तंत्र मंत्र की क्रियाएं भी आपके घर में असर नहीं करती हैं।

पीपल का पौधा

आप सावन के महीने में पीपल का पौधा भी लगा सकते हैं। परन्तु आप घर में कभी भी पीपल का पौधा ना लगाएं। पीपल के पौधे को किसी पार्क या सड़क के किनारे लगाएं। इस पौधे को आप सावन के गुरुवार के दिन लगाएं। इसे लगाने से घर-परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं।

रुद्राक्ष का पौधा

रुद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का स्वरुप माना जाता है।कहा जाता है कि, अगर कोई व्यक्ति सावन के महीने में रुद्राक्ष का पौधा लगाता है तो भगवान भोलेनाथ साक्षात प्रकट होकर उसे आशीर्वाद देते हैं। इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता के साथ-साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कनेर का पौधा

सावन के महीने में कनेर का पौधा लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा होती है और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। वहीं कनेर तीन प्रकार के होते हैं। सफेद कनेर, लाल कनेर और पीला कनेर। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन और संपत्ति बनी रहती है।

आंकड़े का पौधा

सावन के महीने में आप आंकड़े या आक-मदार का पौधा भी लगा सकते हैं, क्योंकि शास्त्रों में यह पौधा बहुत फलदायी माना गया है और वहीं यह पौधा दो रंगों में होता है। एक पीले रंग में और दूसरा सफेद रंग में। वहीं सफेद आंकड़ा दिव्य होता है और यह भगवान भोलेनाथ को अत्यधिक प्रिय होता है। इस पौधे को घर में लगाने से कई फायदे होते हैं।

पारिजात का पौधा

सावन के महीने में आपको अपने घर में पारिजात का पौधा भी लगाना चाहिए। यह पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात का पौधा होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story