दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, अब तक चल रहा है अभिषेक

Sawan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सावन माह का पहला सोमवार है। आज के दिन शिव मंदिरों में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं, दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में सावन मास के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में रुद्राभिषेक के कारण आज विशेष रूप से गुफा वाले शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2023: इस सावन भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, 19 साल बाद बन रहा ये संयोग
मिली जानकारी के मुताबिक, गुफा वाले शिवालय में केवल उन्हीं भक्तों द्वारा अभिषेक करवाया गया है, जिन्होंने इसकी पहले से बुकिंग की थी। बता दें कि प्रातकाल से ही भारी संख्या में भक्त शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक कर रहे हैं और यह कार्यक्रम अभी तक चल ही रहा है। भक्तों की इतनी भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि अभिषेक दिनभर तक चलता रहेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में शिवलिंग पर अभिषेक करने की विशेष मान्यता है। सावन माह में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने से भगवान शिव भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनकी सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
ये भी पढ़ें- 13 साल से एक पैर पर कांवड़ ला रहा ये शिवभक्त, इनकी भक्ति देखकर आप भी कहेंगे बोलबम
बता दें कि इस साल सावन का महीना बहुत ही खास मना जा रहा है, क्योंकि इस साल का सावन माह 30 दिन का नहीं, बल्कि पूरे 59 दिन का होगा। इस माह में कुल 8 सोमवार होंगे। जिसका विशेष महत्व माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Nag Panchami 2023: इस वर्ष कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS