Sawan Shivratri 2021 : सावन शिवरात्रि आज, शिवालयों में मची शिव भक्तों की धूम, किया गया जलाभिषेक

Sawan Shivratri 2021 : सावन शिवरात्रि आज, शिवालयों में मची शिव भक्तों की धूम, किया गया जलाभिषेक
X
  • भक्तों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का अभिषेक
  • रात भर पैदल चलकर लाये गंगाजल

Sawan Shivratri 2021 : हिंदू पंचाग में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी 14वें दिन मासिक शिवरात्रि के बारे में बताया गया है। इस दिन भगवान शिव की आराधना कर आप महावरदान की प्राप्ति कर सकते हैं। वहीं सावन मास में सावन कृष्ण पक्ष के 14वें दिन यानी सावन कृष्ण चतुर्दशी के दिन सावन शिवरात्रि मनायी जाती है। सावन की शिवरात्रि को बहुत पवित्र माना जाता है। वहीं आज 04 अगस्त 2021, दिन शुक्रवार को देशभर में सावन शिवरात्रि की धूम मची हुई है। और शिवभक्तों ने गंगास्नान करके रात भर पैदल चलकर शिवालयों में अपने आराध्य शिव का अभिषेक किया और भगवान शिव से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। तो आइए सावन शिवरात्रि के अवसर पर एक क्लिक में करें शिव भक्तों और महादेव की अनेक स्थानों से ली गई प्रतिमाओं की तस्वीरें।

ये भी पढ़ें : परेशानियों से मुक्ति के लिए ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, होगा सभी समस्याओं का समाधान


भगवान शिव की मनोहारी छवि।


भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा।


उत्तर प्रदेश के अनुपशहर स्थित गंगातट पर रात्रि विश्राम करते शिवभक्त।


गंगास्नान के बाद छोटी काशी (अनुपशहर) से गंगाजल लेकर आते हुए शिवभक्त।


सावन शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से मन्नत पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हुए शिवभक्त।


भगवान शिव की मनोहारी प्रतिमा।


अपने घर स्थापित प्रतिमा पर जलाभिषेक करती एक शिवभक्त।


भगवान चंद्रमौली आशुतोष शिव के दिव्य स्वरुप।


भगवान भोलेनाथ का पवित्र शिवलिंग।

Tags

Next Story