Sawan Shivratri 2020 July : सावन शिवरात्रि के नियम

Sawan Shivratri 2020 July : सावन शिवरात्रि के नियम
X
Sawan Shivratri 2020 July : सावन शिवरात्रि 19 जुलाई 2020 (Sawan Shivratri 19 July 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का जलाभिषेक किया जाता है और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है और यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको आपकी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता तो चलिए जानते हैं सावन शिवरात्रि के नियम।

Sawan Shivratri 2020 July : साल में पूरी 12 शिवरात्रियां आती है। जिसमें से सावन मास में आने वाली शिवरात्रि (Shivratri) को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) के नाम से जाना जाता है। सावन माह में भगवान शिव के भक्त पवित्र नदियों में से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और सावन शिवरात्रि के नियमों का पालन करते हैं और भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं।

सावन शिवरात्रि के नियम (Sawan Shivratri Ke Niyam)

1. सावन शिवरात्रि के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सुबह प्रात: काल जल्दी उठकर भगवान शिव के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

2. इस दिन व्रत अवश्य रखें और भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने के बाद ही व्रत खोलें।

3. सावन शिवरात्रि के भगवान शिव को भूलकर भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। क्योंकि बिना टूटे चावलो को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है।

4. इस दिन घर के पूर्व भाग में बैठकर भगवान शिव के मंत्रो का जाप करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

5. सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी घर में कलह नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव आपसे रूष्ट हो सकते हैं।

6. इस दिन भूलकर भी घर में तामसिक भोजन न तो पकाएं और न हीं उनका सेवन करें। ऐसा करने से आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

7. सावन शिवरात्रि पर घर पर आए किसी भिक्षुक को खाली हाथ बिल्कुल न भेजें। उसे अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य दे कर भेजें।

8.इस दिन आपको मदिरा का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए और न ही जुआ आदि खेलना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

9.सावन शिवरात्रि के दिन आपको बैल को हरी घास अवश्य खिलानी चाहिए और उसका आर्शीवाद प्राप्त करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

10. इस दिन भगवान का जलाभिषेक का विधान है। इसलिए भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करें।

Tags

Next Story