Sawan Shivratri 2022: जानें, सावन शिवरात्रि की क्या है सही तिथि, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

Sawan Shivratri 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 14 जुलाई को आरंभ हो चुका है। वहीं सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनायी जाती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है। इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होकर भक्तों के सारे दुख-दर्द दूर करते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। वहीं इस बार सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दो दिन पड़ रही है और ऐसे में सावन शिवरात्रि का व्रत 26 जुलाई 2022 को रखा जाएगा या फिर 27 जुलाई 2022 को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि की सही तारीख के बारे में....
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत 26 जुलाई को रखा जाएगा और इस व्रत का पारण 27 जुलाई को किया जाएगा। 26 जुलाई 2022 को शाम 06:40 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी और वहीं 27 जुलाई को रात्रि 09:11 बजे चतुर्दशी तिथि का समापन होगा। वहीं शिवरात्रि की पूजा का समय 27 जुलाई को सुबह 12:00 बजे से लेकर 12:49 बजे तक रहेगा।
शिवरात्रि व्रत के दौरान ना करें ये गलतियां
भगवान शिव की पूजा में तुलसीपत्र नहीं चढ़ाया जाता है और इनके भोग में तुलसीपत्र शामिल भी नहीं किया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि, भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार किया था।
सावन शिवरात्रि व्रत के दिन महिलाओं को खट्ठी चीजें नहीं खानी चाहिए। नहीं तो आपको व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
सावन शिवरात्रि की पूजा में भगवान भोलेनाथ को केतकी का फूल, सिंदूर, हल्दी, कुमकुम आदि नहीं अर्पित किया जाता है। इसके अलावा भगवान शिव को जलाभिषेक में केवल तांबे के लोटे का ही प्रयोग करना चाहिए। अन्य किसी लोटे से जलाभिषेक ना करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS