Sawan Shivratri 2023: इस दिन है सावन का मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2023: सावन माह भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस महीने में शंकर भगवान की भक्ति का फल जल्द ही मिलता है। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा होती है। भगवान भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक महीने में शिवरात्रि होती है। इस शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि (Monthly Shivratri) कहा जाता है। इस बार सावन के महीने में कष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। भक्तों के मन में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। भगवान की भक्ति में सारे भक्त लीन रहते हैं। आइये इस खबर में जानते हैं कि इस महीने मासिक शिवरात्रि कब पड़ने वाली है।
सावन में कब है मासिक शिवरात्रि
सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। इस महीने में भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए तत्पर रहते हैं। भगवान शिव को जलाभिक करना फलदायी माना जाता है। सावन के महीने में 15 जुलाई, 2023 शनिवार के दिन चतुर्दशी तिथि पड़ेगी। इस तिथि को ही मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। इस शिवरात्रि के दिन कांवड़ियां भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाते हैं।
शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की शिवरात्रि 15 जुलाई, 2023 शाम को 8 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगी और 16 जुलाई, 2023 को रात्रि 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें... इस योग में हुआ था भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह, जानें वजह
इस सावन में मासिक शिवरात्रि का एक अलग ही महत्व होता है। इस महीने में भगवान भक्तों के सारे दुख-पीड़ा दूर हो जाती है। इसके साथ ही ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में शिवरात्री के दिन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने से व्यक्ति निरोग हो जाती है। जीवन में उसे रोग नहीं होता है। साथ ही सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS